{"_id":"58ae94de4f1c1b0c11b2306e","slug":"it-s-the-filmmaker-who-is-emotionally-naked-on-screen-rangoon-director","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'रंगून' को लेकर विशाल भारद्वाज ने खोल दिए राज, फिल्ममेकर की व्यथा भी कह डाली","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'रंगून' को लेकर विशाल भारद्वाज ने खोल दिए राज, फिल्ममेकर की व्यथा भी कह डाली
Thu, 23 Feb 2017 03:58 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 23 Feb 2017 03:58 PM IST
विज्ञापन
1 of 3
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
विशाल भारद्वाज, जो इन दिनों अपनी फिल्म 'रंगून' को लेकर चर्चा में हैं, उनका कहना है कि हिंदी सिनेमा में सिर्फ फिल्ममेकर ही है जिसके पास भावुक तौर पर कोई सुरक्षा नहीं होती और वो नेकेड महसूस करता है।
'हिंदी सिनेमा में भावुक तौर पर फिल्ममेकर असुरक्षित होता है'
2 of 3
'रंगून' इस शुक्रवार को रिलीज होने जा रही है लेकिन उससे पहले ही ये विवादों में फंस गई है। जहां सेंसर बोर्ड की वजह से फिल्म में अभी तक 70 बदलाव किए जा चुके हैं वहीं इस फिल्म के निर्देशक पर कहानी चोरी का भी आरोप लगा है।
विशाल भारद्वाज का कहना है कि फिल्मी परदे पर चाहे हीरो-हीरोइन काम कर रहे हों, लेकिन असल में फिल्ममेकर को ही हर चीज़ के लिए जिम्मेदार माना जाता है क्योंकि एक फिल्ममेकर किसी भी सीन को अपने नजरिए से बुनता और लिखता है, जबकि हीरो-हीरोइन का काम होता है कि वो उस सीन को फिल्मी परदे पर उसी तरह से उभारे जैसा फिल्ममेकर चाहता है। लेकिन अगर कोई गलती हो जाए तो उसके लिए फिल्ममेकर को ही जिम्मेदार ठहराया जाता है।
विवादों में फंसी विशाल भारद्वाज की 'रंगून'
3 of 3
विशाल भारद्वाज कहते हैं, 'सीन सिर्फ बुनने और लिखने तक ही सीमित नहीं है। बल्कि किस तरह उस सीन को शूट किया जाना है जिससे कि वो रियल लगे और किस तरह किसी सीन को रियल बनाने के लिए हीरो-हीरोइन शूट करें, ये सब देखना और चित्रित करना फिल्ममेकर का काम होता है। हर सीन को बुनने में काफी मेहनत करनी पड़ती है।
'रंगून' द्वितीय विश्व युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसमें कंगना रानौत, शाहिद कपूर और सैफ अली खान नजर आएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।