फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस देश के लोग नवाजुद्दीन सिद्दीकी को उनके असली नाम से नहीं बल्कि गणेश गायतोंडे के नाम से जानते हैं

Wed, 22 Aug 2018 03:58 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 22 Aug 2018 03:58 PM IST
विज्ञापन
Italians recognised Nawazuddin Siddiqui as Sacred Games character Ganesh Gaitonde
बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार नवाजुद्दीन सिद्दीकी की एक्टिंग के दीवाने भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी हैं। बीते दिनों स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई उनकी वेब सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' काफी दर्शकों को पसंद आई हैं। हर किसी ने सीरीज में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के किरदार गणेश गायतोंडे की काफी सराहना की है। उनका यह किरदार इतना मशहूर हो गया है कि कुछ लोग उन्हें नवाजुद्दीन सिद्दीकी के नाम से नहीं बल्कि गणेश गायतोंडे के नाम से जानने लगे हैं। 
Italians recognised Nawazuddin Siddiqui as Sacred Games character Ganesh Gaitonde
जी हां नवाजुद्दीन सिद्दीकी को कुछ लोग उनके असली नाम से नहीं बल्कि वेब सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' के किरदार गणेश गायतोंडे के नाम से जानते हैं। यह बात जानने के बाद खुद नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी हैरान हैं। इस बात का खुलासा भी नवाजुद्दीन ने ही किया है। अंग्रेजी वेबसाइट पिंकविला की खबर के अनुसार नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया है कि जब वह एक अनाम फिल्म की शूटिंग के लिए इटली पहुंचे तो उनके फैंस उन्हें उनके असली नाम से नहीं बल्कि गणेश गायतोंडे के नाम से पुकार रहे थे।
Italians recognised Nawazuddin Siddiqui as Sacred Games character Ganesh Gaitonde
अपनी बात को विस्तार में बताते हुए नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा है- 'सेक्रेड गेम्स' की रिलीज के दौरान मैं एक अनाम फिल्म की शूटिंग के लिए इटली गया। लेकिन वहां मैं उस समय हैरान रह गया जब भारतीय दर्शकों के साथ इटली के नागरिक भी मुझे 'सेक्रेड गेम्स' के किरदार गणेश गायतोंडे के नाम पुकारते हुए मेरी एक्टिंग की तारीफ करने लगे। मैंने अपने साथ ऐसा होते हुए कभी नहीं देखा था। इसके अलावा नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने यह भी खुलासा किया है कि 'सेक्रेड गेम्स' का दूसरा सीक्वल पहले से भी ज्यादा बेहतरीन रहने वाला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Italians recognised Nawazuddin Siddiqui as Sacred Games character Ganesh Gaitonde
उन्होंने कहा-' 'सेक्रेड गेम्स' के डायेक्टर और प्रोड्यूसर अनुराग कश्यप ने मुझे भरोसा दिलाया है कि 'सेक्रेड गेम्स' का दूसरा सीक्वल पहले वाले से भी ज्यादा बेहतर और शानदार होने वाला है। इसके दूसरे सीक्वल की स्क्रीप्ट पर तेजी से काम चल रहा है। जल्द ही कहानी को पूरा कर लिया जाएगा।' पता हो कि 'सेक्रेड गेम्स' में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गैंगस्टर गणेश गायतोंडे की भूमिका को काफी बेहतरीन तरीके से निभाया है। 
विज्ञापन
Italians recognised Nawazuddin Siddiqui as Sacred Games character Ganesh Gaitonde
आपको बता दें कि 'सेक्रेड गेम्स' बीते 6 जुलाई को स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। अब तक इस वेब सीरीज को करोड़ों लोगों ने देख लिया है। वेब सीरीज में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के अलावा सैफ अली खान इंस्पेक्टर सरताज सिंह की भूमिका में और एक्ट्रेस राधिका आप्टे रॉ ऑफिसर की भूमिका में हैं। 'सेक्रेड गेम्स' के दमदार डायलॉग्स सोशल मीडिया काफी वायरल हो रहे हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed