{"_id":"5a08394c4f1c1b3c3d8b6dca","slug":"ivanka-trump-may-attend-ar-rahman-concert-in-hyderabad","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एआर रहमान के फैंस की लिस्ट में जुड़ा ट्रंप की बेटी का नाम, म्यूजिकल ईवेंट में ले सकती हैं हिस्सा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एआर रहमान के फैंस की लिस्ट में जुड़ा ट्रंप की बेटी का नाम, म्यूजिकल ईवेंट में ले सकती हैं हिस्सा
Mon, 13 Nov 2017 07:56 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला
टीम डिजिटल / अमर उजाला
Updated Mon, 13 Nov 2017 07:56 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दुनियाभर को अपने संगीत का लोहा मनवा चुके ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान के प्रशंसकों लिस्ट में अब एक और नाम जुड़ गया है। ये नाम अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप का है, जो जल्द ही एक बार फिर भारत आने वाली हैं।
2 of 5
ए आर रहमान
सूत्रों के मुताबिक इवांका ट्रंप 26 नवंबर को हैदराबाद में होने वाले एआर रहमान के कॉन्सर्ट में मौजूद रहेंगी। ग्लोबल बिजनेस समिट की आधिकारिक शुरुआत भी इसी कार्यक्रम से होगी, जो 28 नवंबर से 30 नवंबर तक हैदराबाद में चलेगा।
पढ़ें: मरने से पहले पाक जाना चाहते हैं ऋषि कपूर, PoK पर बताया पाकिस्तान का हक
3 of 5
ए आर रहमान
ईवेंट ऑर्गनाइजर के करीबी एक सूत्र ने बताया, 'हां, इवांका ट्रंप से इस संबंध में संपर्क किया गया था और उन्होंने भी इसमें रुचि दिखाई है। अगर सबकुछ ठीक रहा तो वो हैदराबाद कॉन्सर्ट में हिस्सा लेने आएंगी।'
बता दें कि एआर रहमान भारत में लगभग 5 साल बाद कोई कार्यक्रम करेंगे। एआर रहमान ने म्यूजिक इंडस्ट्री में 25 साल का सफर तय कर लिया है। उन्होंने 1992 में मणिरत्नम की फिल्म 'रोजा' के अपने सफर की शुरुआत की थी। हालांकि एआर रहमान की टीम का कहना है कि उन्हें इवांका के आने के संबंध में कोई जानकारी नहीं है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।