बॉलीवुड अभिनेता इमरान खान काफी लंबे समय से फिल्मों से दूर है। उनके चाहने वाले उन्हें बड़े पर्दे पर देखने के लिए तरस गए हैं। वहीं, धीरे-धीरे वह अब सुर्खियों में आना शुरू कर रहे हैं। अभिनेता को उनकी फिल्म 'जाने तू या जाने ना' से खूब पहचान मिली थी। उन्होंने कुछ समय पहले खुलासा किया था कि वह डिप्रेशन में चले गए थे। अब हाल ही में इमरान ने अपने ऑफ-स्क्रीन समय के बारे में खुलकर बात की है। अभिनेता ने अपने जीवन के उस समय को याद करते हुए कहा कि वह मुश्किल से काम करने में सक्षम थे।
Imran Khan: इमरान खान ने डिप्रेशन से जूझने के दिनों को किया याद, बोले- 'मैं तब कोई भी काम बहुत मुश्किल से...'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Sat, 20 Apr 2024 09:37 PM IST
सार
इमरान खान ने कहा, 'जाने तू या जाने ना के रिलीज होने के एक सप्ताह पहले अगर मैं सड़क पर चलता था, तो सब कुछ नॉर्मल होता था। इसके रिलीज होने के एक सप्ताह बाद अचानक कुछ लोग मेरी कार का पीछा करने लगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन