{"_id":"6623bcb6a6f517e7dd037a1a","slug":"welcome-3-jackie-shroff-aftab-shivdasani-join-akshay-kumar-raveena-tandon-welcome-to-the-jungle-as-per-report-2024-04-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Welcome 3: वेलकम टू द जंगल में हंसी का तड़का लगाएंगे ये नए सितारे, फिल्म में जैकी के साथ इस कलाकार की एंट्री!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Welcome 3: वेलकम टू द जंगल में हंसी का तड़का लगाएंगे ये नए सितारे, फिल्म में जैकी के साथ इस कलाकार की एंट्री!
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Sat, 20 Apr 2024 06:35 PM IST
सार
फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में जैकी श्रॉफ और आफताब शिवदासानी एक अहम भूमिका में नजर आएंगे। ये फिल्म अपनी घोषणा के बाद से ही लगातार चर्चा में बनी हुई है। ये फिल्म 20 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
1 of 5
वेलकम टू द जंगल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री अक्षय कुमार की वेलकम फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। ये एक मल्टीस्टारर फिल्म है, जिसमें अक्षय के साथ-साथ संजय दत्त, सुनील शेट्टी, दिशा पटानी, रवीना टंडन, लारा दत्ता, जैकलीन फर्नांडीज जैसे कई सितारे शामिल हैं। वहीं, अब इस फिल्म से कई और कलाकारों के जुड़ने की खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जैकी श्रॉफ और आफताब शिवदासानी ने भी फिल्म की स्टार कास्ट को ज्वॉइन कर लिया है।
2 of 5
जैकी श्रॉफ और आफताब शिवदासानी
- फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में जैकी श्रॉफ और आफताब शिवदासानी एक अहम भूमिका में नजर आएंगे। ये फिल्म अपनी घोषणा के बाद से ही लगातार चर्चा में बनी हुई है। फिल्म के कलाकारों की बात करें तो पहले से ही इसमें अक्षय कुमार, संजय दत्त, जैकलीन फर्नांडीज, सुनील शेट्टी, रवीना टंडन, लारा दत्ता, दिशा पटानी, अरशद वारसी, परेश रावल, तुषार कपूर, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, श्रेयस तलपड़े, कृष्णा अभिषेक और कीकू शामिल हैं।
वहीं, पिछले महीने खबर आई थी कि 75 साल की फरीदा जलाल भी फिल्म के कलाकारों में शामिल हो गई हैं। एक रिपोर्ट में बताया गया कि फरीदा आजकल अपनी उम्र के कारण कम प्रोजेक्ट लेती हैं। साथ ही वह काम के बारे में भी काफी चुनाव करती हैं। मगर जब उन्होंने इस फिल्म की स्क्रिप्ट सुनी तो उन्हें यह एक पारिवारिक मनोरंजक फिल्म लगी और वह इसमें शामिल हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
'वेलकम टू द जंगल', 'वेलकम' फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त है। बेस इंडस्ट्रीज ग्रुप प्रस्तुत 'वेलकम टू द जंगल', फिरोज ए. नाडियाडवाला द्वारा निर्मित और अहमद खान द्वारा निर्देशित है। 'वेलकम टू द जंगल' में दलेर मेहंदी, मीका सिंह, सयाजी शिंदे, मुकेश तिवारी, जाकिर हुसैन, यशपाल शर्मा, और वृहि कोडवारा जैसे सितारे भी नजर आएंगे।
विज्ञापन
5 of 5
वेलकम टू द जंगल
- फोटो : इंस्टाग्राम
अक्षय कुमार की वेलकम फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' क्रिसमस सप्ताह में 20 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन अहमद खान कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।