सनी देओल बॉलीवुड के उन अनुभवी अभिनेताओं में से एक हैं, जिन्होंने इंडस्ट्री के उतार-चढ़ाव को काफी करीब से देखा है। पिछले दशकों में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में आए बदलावों को भी उन्होंने महसूस किया है। हाल ही में मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान सनी देओल ने कहा कि बॉलीवुड में रचनात्मकता की कमी का मुख्य कारण कॉर्पोरेट्स द्वारा अपनी शक्ति का गलत उपयोग है।
Sunny Deol: "ताकत का गलत इस्तेमाल हो रहा", जानिए सनी देओल ने रचनात्मकता की कमी का ठीकरा किस पर फोड़ा?
सनी देओल जल्द ही फिल्म 'जाट' में नजर आने वाले हैं। हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बॉलीवुड की फिल्मों में आई रचनात्मकता की कमाई के बारे में खुलकर बात की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सनी देओल और बॉबी देओल हाल ही में मुंबई में आयोजित एक इंटरेक्टिव इवेंट में शामिल हुए। इस दौरान दोनों भाइयों ने बॉलीवुड के पिछले दशकों में आए बदलावों और इंडस्ट्री में हुए विकास पर खुलकर चर्चा की। सनी देओल ने बॉलीवुड में रचनात्मकता की कमी का जिम्मेदार कॉर्पोरेट्स की एंट्री को माना।
सनी देओल ने कहा, "जब सब कुछ व्यावसायिक हो जाता है और कॉर्पोरेट्स इंडस्ट्री में आते हैं तो जो लोग बड़े पदों पर होते हैं वे शक्ति का गलत इस्तेमाल करते हैं।" अभिनेता के मुताबिक यही कारण है कि बॉलीवुड में रचनात्मकता कम हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि जब कॉर्पोरेट्स का आगमन हुआ तो वे सिनेमा के बारे में ज्यादा कुछ नहीं जानते थे और यही वजह थी कि सिनेमा की दिशा बदलने लगी।
सनी ने आगे कहा, "अब वह सिनेमा देखने को नहीं मिलता, जो पहले मिलता था। आजकल के गाने लोग जल्दी ही भूल जाते हैं, क्योंकि वे दिल को छूने वाले नहीं होते।" हालांकि, सनी ने यह भी माना कि यह बदलाव केवल बॉलीवुड में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में हो रहा है और इसे किसी एक कारण पर आरोपित नहीं किया जा सकता। यह एक वैश्विक बदलाव है और सभी को इसी हिसाब से चलना चाहिए।
सनी देओल ने 1983 में बेताब से बॉलीवुड में कदम रखा था और तब से वह लगातार फिल्मों में काम कर रहे हैं। पिछले साल वह अनिल शर्मा की एक्शन फिल्म गदर 2 में नजर आए थे। इस फिल्म से उन्होंने यह साबित कर दिया था कि वह इंडस्ट्री के असली बॉस हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो सनी फिलहाल 'लाहौर 1947' फिल्म में प्रीति जिंटा के साथ नजर आएंगे। इसके अलावा, वह 'रामायण पार्ट 1' में रणबीर कपूर के साथ और 'जाट' और 'बॉर्डर 2' जैसी फिल्मों में भी दिखेंगे।
Ashok Kumar: अशोक कुमार के पूर्वज थे डाकू, करते थे लोगों की मदद, उस समय दादामुनी की फिल्म ने कमाए थे करोड़ों
संबंधित वीडियो

कमेंट
कमेंट X