सनी देओल की फिल्म 'जाट' 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। सनी देओल ने 'गदर 2' के बाद 'जाट' से दमदार वापसी की है। इस फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों की मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली। पहले दिन फिल्म ने औसत रूप से शुरुआत की। हालांकि, फिर फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई। वहीं, आज के कलेक्शन भी सामने आ चुके हैं। चलिए जानते हैं कि 'जाट' ने कितनी कमाई की।
Jaat Collection Collection Day 6: वीकडेज में कमजोर पड़ रही 'जाट', धीमी रफ्तार से छठे दिन फिल्म ने लगाया अर्धशतक
Jaat Box Office Collection Day 6: सनी देओल की फिल्म 'जाट' का बॉक्स ऑफिस पर आज छठा दिन था। आज भी फिल्म ने गिरावट के साथ कमाई की है। चलिए जानते हैं फिल्म कितना कलेक्शन कर चुकी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज की कमाई
आज 'जाट' का सिनेमाघरों में छठा दिन था। फिल्म ने अपनेएक्सटेंडेड वीकएंड के दौरान अच्छी कमाई की। वहीं, वीकएंड के बाद अब यह फिल्म अपने वीकडेज में औसत रूप से प्रदर्शन कर रही है। वहीं, आज की कमाई की बात करें तो मंगलवार यानी छठे दिन 'जाट' ने शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, 4.08 करोड़ रुपये की कमाई की है।
फिल्म की कुल कमाई
'जाट' की कमाई में बीते दिन के मुकाबले गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को यानी पांचवें दिन फिल्म ने 7.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, फिल्म की कुल कमाई की बात करें तो बॉक्स ऑफिस पर 'जाट' अब तक 51.58 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है। आज की कमाई के साथ 'जाट' ने 50 करोड़ रुपये के क्लब में भी एंट्री मार ली है।
Akshay-Salman: 'सलमान खान ऐसे नस्ल के टाइगर हैं, जो कभी मर नहीं सकते', अक्षय कुमार ने की 'सिकंदर' की तारीफ
'गुड बैड अग्ली' से पीछे चल रही फिल्म
'जाट' की कम कमाई होने की एक वजह इसका बॉक्स ऑफिस टकराव भी है। दरअसल, 10 अप्रैल को ही साउथ सुपरस्टार अजित की 'गुड बैड अग्ली' भी रिलीज हुई थी। हालांकि, कमाई के मामले में अजित की फिल्म सनी देओल की फिल्म से आगे है। 'गुड बैड अग्ली' का कुल कलेक्शन 106.45 करोड़ रुपये हो चुका है। एक ओर जहां अजित की फिल्म छह दिनों में 100 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री कर गई। वहीं, 'जाट' अब तक 50 करोड़ के क्लब में शामिल हो पाई है।
Amar Ujala Samwad: अमर उजाला संवाद में शामिल होंगे विनीत कुमार सिंह, अभिनय और लेखन की बारीकियों पर होगी बात
'जाट' के कलाकार
'जाट' में रणदीप हुड्डा खलनायक की भूमिका में हैं। गोपीचंद मालिनेनी द्वारा निर्देशित 'जाट' में विनीत कुमार सिंह, सैयामी खेर और रेजिना कैसेंड्रा जैसे कलाकारों ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं। यह फिल्म मैत्री मूवी मेकर्स और पीपल मीडिया फैक्ट्री द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित है।