फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Twitter: जैक डोर्सी के इस्तीफे के बाद कंगना रणौत की खुशी का ठिकाना नहीं, बोलीं- बाय बाय चचा जैक...

Tue, 30 Nov 2021 04:00 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 30 Nov 2021 04:00 PM IST
विज्ञापन
Jack Dorsey steps down as Twitter CEO Kangana Ranaut says bye Chacha Jack
कंगना रनौत - फोटो : Instagram

माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर के सह संस्थापक जैक डोर्सी ने सोमवार को कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद कंपनी के बोर्ड ने मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी (सीटीओ) पराग अग्रवाल को कंपनी का नया सीईओ नियुक्त करने का एलान किया है। इसके बाद कंगना रणौत की खुशी का ठिकाना नहीं है। ट्विटर पर बैन हो चुकीं कंगना का नया सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हो रहा है।

Jack Dorsey steps down as Twitter CEO Kangana Ranaut says bye Chacha Jack
ट्विटर के संस्थापक जैक डोर्सी। - फोटो : Social Media

जैक डोर्सी के पद छोड़ते ही कंगना ने लिखा- बाय बाय चाचा जैक... फैंस का कहना है कि ट्विवटर पर कंगना रणौत की वापसी होनी चाहिए। एक यूजर ने लिखा- इस वक्त सबसे ज्यादा खुश कंगना रणौत होंगी।

Jack Dorsey steps down as Twitter CEO Kangana Ranaut says bye Chacha Jack
कंगना रणौत - फोटो : Instagram

बता दें, कंगना रणौत उन सितारों में से हैं, जिन्हें सोशल मीडिया पर बड़े पैमाने पर फैंस फॉलो करते हैं। कंगना ने फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से इतने बड़े फैंस की लिस्ट तैयार की है। ट्विटर पर बैन हो चुकीं कंगना अक्सर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने विचार साझा करती हैं, जो ज्यादातर सामाजिक मुद्दों से प्रेरित होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jack Dorsey steps down as Twitter CEO Kangana Ranaut says bye Chacha Jack
पराग अग्रवाल

अपनी नियुक्ति के बाद यह बोले पराग अग्रवाल
अग्रवाल ने इसे लेकर कहा कि मुझमें और मेरे नेतृत्व में भरोसा जताने के लिए बोर्ड को धन्यवाद कहना चाहता हूं। जैक की लगातार मेंटरशिप, सहयोग और भागीदारी के लिए मैं उनका आभारी हूं। जैक डोर्सी के नेतृत्व में कंपनी ने जो उपलब्धियां हासिल की हैं मैं उनको आगे बढ़ाने के लिए तैयार हूं।

विज्ञापन
Jack Dorsey steps down as Twitter CEO Kangana Ranaut says bye Chacha Jack
कंगना रणौत - फोटो : Instagram

वहीं दूसरी तरफ कंगना रणौत को जान से मारने की धमकी मिली है। इसके बाद एक्ट्रेस ने भठिंडा के एक व्यक्ति के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। यह बात खुद कंगना ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए शेयर की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed