{"_id":"5b1f801c4f1c1b684d8b5e67","slug":"jackie-shroff-daughter-krishna-viral-photoshoot-father-give-this-statement","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पहले ही फोटोशूट में टॉपलेस हो गई थी इस मशहूर एक्टर की बेटी, पिता को सरेआम देनी पड़ी थी सफाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पहले ही फोटोशूट में टॉपलेस हो गई थी इस मशहूर एक्टर की बेटी, पिता को सरेआम देनी पड़ी थी सफाई
Tue, 12 Jun 2018 02:50 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 12 Jun 2018 02:50 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के मशहूर एक्टर जैकी श्रॉफ को एक समय अपनी बेटी को लेकर कई सवालों के जवाब देने पड़े थे। वह जहां भी जाते थे लोग उनसे उनकी बेटी को लकेर तरह तरह के सावल पूछते थे। दरअसल उनकी बेटी की उन तस्वीरों के बारे में बात की जा रही थी जिनमें वह बेहद बोल्ड दिख रही थीं। आपको बता दें कि एक्टर जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा श्रॉफ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ बेहद बोल्ड तस्वीरें शेयर की थीं। उन्होंने अपने पहले ही फोटोशूट में टॉपलेस पोज दे दिए थे। इस पर जैकी श्रॉफ को कई जगह सफाई देनी पड़ी थी।
2 of 4
फोटो शूट के दौरान कृष्णा के साथ देवीना और एक अन्य दोस्त भी कमरे में थे। कृष्णा का कहना था कि फोटोशूट के लिए उन्होंने खुद ही अपने बाल संवारे और मेक-अप किया था। बेटी की ऐसी तस्वीरों को लेकर जब जैकी से इस बारे में पूछा गया तो वह झुंझला उठे थे। बाद में उन्होंने बहुत ही बेबाकी से सवालों का जवाब दिया था। जैकी ने कहा था कि बार-बार उनकी बेटी की उन्हीं तस्वीरों पर बात की जाती है, ऐसा क्यों है। कोई ये क्यों नहीं पूछता कि वह आजकल इतना बढ़िया बास्केटबॉल कैसे खेल रही हैं।
3 of 4
जैकी श्रॉफ ने साफ कहा था कि उन्होंने कृष्णा को इसके लिए अपनी रजामंदी दे दी थी। उनकी इन तस्वीरों पर जैकी को कोई आपत्ति नहीं है। पिता जैकी श्रॉफ ने कहा था कि उनकी बेटी एक बहुत ही अच्छी बास्केटबॉल प्लेयर हैं। वह काफी समय से कई लड़कियों को बास्केटबॉल सिखा रही है। पहले तो जैकी श्रॉफ ने उन तस्वीरों को लेकर कुछ भी बोलने से मना कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
जैकी ने कहा था कि उनके बच्चे बड़े हो गए हैं और वह अपने अच्छे-बुरे के बारे में खुद ही सोचते हैं। आपको बता दें कि उस समय देवीना ने कृष्णा की 300 से ज्यादा तस्वीरें खींची थीं और उनमें से जो बढ़िया लगीं वह इंस्टाग्राम पर शेयर की गई थीं। वहीं कृष्णा ने सफाई देते हुए कहा था कि तस्वीरें अपलोड करने से पहले उन्होंने अपनी मां को इसे दिखाया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।