फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अक्षय की 450 करोड़ी इस फिल्म की कम नहीं हो रही मुश्किलें, ऋतिक से हुई टक्कर तो उठाना पड़ेगा नुकसान

Tue, 12 Jun 2018 02:32 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 12 Jun 2018 02:32 PM IST
विज्ञापन
rajinikanth akshay kumar starrer 2.0 clash with hrithik roshan super 30
2.0 - फोटो : Poster

सुपरस्टार रजनीकांत और अक्षय कुमार की स्टारर फिल्म '2.0' की रिलीज डेट लंबे समय से टलती आ रही है। दोनों ही सितारों की तगड़ी फैन फॉलोइंग है जो कि इस फिल्म का इंतजार कर रही है। अब खबर आ रही है कि इस फिल्म की टक्कर ऋतिक रोशन की फिल्म से होने जा रही है। 

rajinikanth akshay kumar starrer 2.0 clash with hrithik roshan super 30
2.0

मिड डे के मुताबिक, रजनीकांत की मच अवेटेड ये फिल्म 26 जनवरी पर उसी दिन रिलीज हो सकती है, जिस दिन ऋतिक रोशन की ‘सुपर 30’ रिलीज होनी है। फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि इस दीवाली कई बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं ऐसे में फिल्म के मेकर्स कोई रिस्क नहीं लेना चाहते। जिसकी वजह से अब ये दीवाली या क्रिसमस पर रिलीज नहीं होगी।

rajinikanth akshay kumar starrer 2.0 clash with hrithik roshan super 30
फिल्म 2.0 पोस्टर

ट्रेड इनसाइडर की मानें तो रिपब्लिक डे पर फिल्में रिलीज होना ऋतिक के लिए हमेशा लकी रहा है। मिड डे ने सूत्र के हवाले से लिखा है- ‘अग्नीपथ (2012) और काबिल (2017) दोनों ही रिपब्लिक डे के मौके पर ही रिलीज हुई थीं और दोनों फिल्मों ने बॉक्स आॅफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था। ऐसे में ‘2.0’ से क्लैश ऋतिक रोशन के लिए नुकसानदायक हो सकता है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
rajinikanth akshay kumar starrer 2.0 clash with hrithik roshan super 30
2.0

इसकी वजह इस फिल्म में किया जा रहा वीएफएक्स (ग्राफिक्स) का काम है जिसे ओवरनाइट और डबल शिफ्ट करने के बावजूद अभी तक पूरा नहीं किया जा सका है। फिल्म मेकर्स को ऐसे में इस काम के जल्द खत्म होने की उम्मीद नजर नहीं आ रही है।

विज्ञापन
rajinikanth akshay kumar starrer 2.0 clash with hrithik roshan super 30
2.0

जिस तरह का वीएफएक्स का काम '2.0' में है वो अभी तक पेंडिंग है और मेकर्स के पास इस फिल्म को फिलहाल रिलीज न करने के अलावा और कोई चारा नहीं है इसीलिए ऐसा संभव है कि मेकर्स इस फिल्म को इस साल रिलीज न कर पाएं। इस बारे में जल्द ही औपचारिक रूप से ऐलान कर दिया जाएगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed