फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जैकी श्रॉफ के इस बयान ने खोल दी दिशा-टाइगर के रिश्ते की पोल, इशारों-इशारों में कही शादी की बात

Tue, 12 Mar 2019 01:35 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Tue, 12 Mar 2019 01:35 PM IST
विज्ञापन
Jackie Shroff revealed shocking thing on Tiger Shroff Disha Patani relationship
Tiger Jackie Disha - फोटो : twitter

टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) और दिशा पटानी (Disha Patani) हाल ही में आकाश अंबानी (Akash Ambani ) और श्वोका मेहता की शादी में एक साथ पहुंचे। मीडिया के सामने दोनों ने हमेशा की तरह बिंदास होकर पोज दिए और खुश नजर आए। दिशा और टाइगर ने तो अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात नहीं की लेकिन दोनों का यूं साथ आना और हमेशा साथ दिखना रिश्ते की गवाही कई बार दे चुका है। इस बीच जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) से जब बेटे टाइगर और दिशा के अफेयर से जुड़ा सवाल पूछा गया तो उनका जवाब शादी तक पहुंच गया।

Jackie Shroff revealed shocking thing on Tiger Shroff Disha Patani relationship
Tiger Shroff Jackie Shroff - फोटो : twitter

जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) ने यह बात मुंबई मिरर से इंटरव्यू के दौरान कही। जैकी ने बेटे टाइगर श्रॉफ की रिलेशनशिप के बारे में बात करते हुए कहा- 'टाइगर को अपनी पहली दोस्त मिल गई थी जिसकी उम्र 25 साल है। इसके बाद उसने इधर-उधर नहीं देखा। इन दोनों में काम करने का जुनून एक सा है। डांस और वर्कआउट साथ करते हैं। वह आर्मी परिवार से ताल्लुक रखती हैं इसलिए उसे अनुशासन के मायने पता है।' 

Jackie Shroff revealed shocking thing on Tiger Shroff Disha Patani relationship
Tiger Shroff and Disha Patani - फोटो : file photo

जैकी श्रॉफ ने आगे कहा - कौन जानता है कि दोनों शादी करें या फिर ऐसे ही जिंदगी भर दोस्त रहें। फिलहाल अभी दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। दिशा और टाइगर के अफेयर की खबरें लंबे वक्त से आ रही हैं। दोनों को एक साथ कई बार देखा गया है फिर चाहे कोई इवेंट या फिर पार्टी। पहली बार यह दोनों एक साथ 'बागी 2' फिल्म में आए थे जिसमें दिशा और टाइगर ने एक साथ स्क्रीन शेयर की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jackie Shroff revealed shocking thing on Tiger Shroff Disha Patani relationship
tiger shroff, jackie shroff - फोटो : file photo

'बागी 2' सुपरहिट फिल्म रही थी। काम की बात करें तो इस वक्त जैकी श्रॉफ जॉन अब्राहम की फिल्म 'रोमियो अकबार वाल्टर' फिल्म कर रहे हैं। टाइगर 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' की शूटिंग में बिजी हैं जबकि दिशा सलमान खान के साथ 'भारत' में नजर आएंगी। इस फिल्म को अली अब्बास जफर डायरेक्ट कर रहे हैं।

विज्ञापन
Jackie Shroff revealed shocking thing on Tiger Shroff Disha Patani relationship
tiger shroff, jackie shroff - फोटो : file photo

सलमान और दिशा पाटनी के अलावा फिल्म में कटरीना कैफ, तब्बू और कई और स्टार्स भी हैं। 'भारत' फिल्म इस साल ईद पर रिलीज होगी। टीजर ने दर्शकों के एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है। हाल ही में इस फिल्म में कलाकार ब्रिजेन्द्र काला की एंट्री हुई है। ब्रिजेन्द्र काला ने शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो', आमिर की फिल्म 'पीके' और सलामान खान के साथ 'प्रेम रतन धन पायो' में काम किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed