फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मॉडल मीटू केस: पुलिस ने शुरू की घटनास्थलों की जांच, जैकी भगनानी विदेश में, फोटोग्राफर की तलाश जारी

Tue, 01 Jun 2021 10:14 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Tue, 01 Jun 2021 10:14 PM IST
विज्ञापन
Jackky Bhagnani Accused Of Rape Allegations Now Absconding From the country Film 83 And Thalaivi
जैकी भगनानी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के नौ दिग्गज लोगों के खिलाफ एक मॉडल की शिकायत पर बलात्कार, शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न की एफआईआर दर्ज होने के बाद मुंबई पुलिस ने घटनास्थलों की छानबीन शुरू कर दी है। इस दौरान रिपोर्ट में नामजद फोटोग्राफर अपने घर पर नहीं मिला। फिल्म निर्माता जैकी भगनानी के भी विदेश में होने से पुलिस जांच को झटका लगा है।


मॉडल से अभिनेत्री व गीतकार बनी एक कलाकार ने मुंबई पुलिस से 11 लोगों के खिलाफ अपना मानसिक व शारीरिक शोषण करने की शिकायत पिछले महीने की थी। शुरूआती जांच के बाद जिन नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है, उसमें फिल्म ‘बेलबॉटम’ के निर्माता जैकी भगनानी और फिल्म ‘83’ व ‘थलाइवी’ के निर्माता विष्णु इदुरी के अलावा टी सीरीज के मालिकों में से एक कृष्ण कुमार का नाम भी शामिल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो पता चला है कि जैकी भगनानी इस समय देश में ही नहीं हैं। 

Jackky Bhagnani Accused Of Rape Allegations Now Absconding From the country Film 83 And Thalaivi
जैकी भगनानी और वाशू भगनानी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मुंबई पुलिस के प्रवक्ता के मुताबिक ये मुकदमा 26 मई को बांद्रा पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धाराओं 376 और 354 के तहत दर्ज हुआ है। इस रिपोर्ट मे नौ लोगों को पीड़ित की तरफ से नामजद किया गया है। हालांकि पीड़ित का कहना है कि उसने 11 लोगों के खिलाफ शिकायत की थी। ये मामला पुलिस के संज्ञान में पहली बार इसी साल 1 अप्रैल को आया जब पीड़ित महिला ने जोन 10 के डीसीपी महेश्वर रेड्डी से मुलाकत कर इस मामले की शिकायत की थी। पूरा मामला लंबे समय तक अपराध क्षेत्र को लेकर बांद्रा और अंधेरी पुलिस के बीच झूलता रहा। 

Jackky Bhagnani Accused Of Rape Allegations Now Absconding From the country Film 83 And Thalaivi
विष्णु इंदुरी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इस बारे में मिली जानकारी के मुताबिक बांद्रा पुलिस स्टेशन में दर्ज एफआईआर में पूजा एंटरटेनमेंट और जस्ट म्यूजिक के मालिक जैकी भगनानी का नाम सबसे प्रमुख है। जैकी भगनानी मशहूर फिल्म निर्माता वाशू भगानानी के बेटे हैं। उनकी एक फिल्म ‘बेलबॉटम’ रिलीज की कतार में हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ वाणी कपूर, लारा दत्ता और हुमा कुरैशी खास किरदारों में हैं। फिल्म की शूटिंग पिछले साल कोरोना काल में ही ग्लासगो में पूरी की गई। जैकी के प्रवक्ता का कहना है कि उनके ऊपर बलात्कार का मामला नहीं है, उन पर मॉडल ने अश्लील इशारे करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jackky Bhagnani Accused Of Rape Allegations Now Absconding From the country Film 83 And Thalaivi
कृष्ण कुमार और भूषण कुमार - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

एफआईआर में दूसरा अहम नाम निर्माता विष्णु इंदुरी का है। विष्णु इंदुरी ही कंगना रणौत की फिल्म ‘थलाइवी’ के निर्माता है। वह रणवीर सिंह की रिलीज की कतार में लगी फिल्म ‘83’ के निर्माताओं में भी शामिल हैं। रिलायंस एंटरटेनमेंट की इस फिल्म की रिलीज की राह क्रिकेट के प्रशंसक पिछले साल से ही देख रहे हैं। फिल्म की रिलीज 10 जून के लिए प्रस्तावित है लेकिन अभी तक के हिसाब से इसका इस तारीख को रिलीज हो पाना मुश्किल ही है। 

विज्ञापन
Jackky Bhagnani Accused Of Rape Allegations Now Absconding From the country Film 83 And Thalaivi
कॉल्स्टन जूलियान और अनिर्बान ब्लाह - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

म्यूजिक कंपनी टी सीरीज के मालिकों में से एक कृष्ण कुमार का नाम भी इस रिपोर्ट में शामिल बताया गया है। कृष्ण कुमार इस म्यूजिक कंपनी के संस्थापक गुलशन कुमार के भाई हैं। वर्तमान में कंपनी का काम काज संभाल रहे भूषण कुमार उनके भतीजे हैं। पिछले साल भूषण कुमार पर भी एक कलाकार ने शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले में कृष्ण कुमार ने मीडिया से कहा है कि वह समय आने पर शिकायतकर्ता के खिलाफ उनके पास मौजूद सबूत सार्वजनिक करेंगे। लेकिन, पहले वह ये सबूत पुलिस को सौपेंगे। उन्होंने खुद को इस मामले में पाक साफ बताया है। एफआईआर में जिन बाकी लोगों के नाम लिए गए हैं, उनमें क्वान एंटरटेमेंट के सह संस्थापक अनिर्बान ब्लाह, फैशन फोटोग्राफर कॉल्स्टन जूलियान, अहा कंपनी के सीईओ अजीत ठाकुर, जेरोधा के सहसंस्थापक निखिल कामत, निर्माता शील गुप्ता व गुरजोत सिंह शामिल हैं। कॉल्स्टन जूलियान की वकील ने भी अपने मुवक्किल को इस मामले निर्दोष बताया है और कहा है कि वह पुलिस जांच में पूरी तरह सहयोग कर रहे है

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed