शर्लिन चोपड़ा ने राज कुंद्रा के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत
Filmy Wrap: जैकलीन फर्नांडीज को दोबारा समन और शर्लिन चोपड़ा ने राज कुंद्रा के खिलाफ दर्ज कराई FIR, पढ़ें मनोरंजन की 10 बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईडी ने जैकलीन फर्नांडीज के लिए जारी किया नया समन
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में शनिवार को पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन खबर है कि ऐक्ट्रेस ईडी के दफ्तर नहीं पहुंचीं। अब ईडी ने उन्हें 18 अक्टूबर को पेश होने के लिए तीसरी बार समन भेजा है। बता दें कि यह मामला कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग केस से जुड़ा है।
मनी लॉन्ड्रिंग: ईडी ने जैकलीन फर्नांडीज के लिए जारी किया नया समन, 18 अक्तूबर को पेश होने को कहा
करीना कपूर ने 16 अक्तूबर 2012 में सैफ अली खान से शादी की थी। आज दोनों की मैरिज एनिवर्सरी है। दोनों की शादी को 9 साल पूरे हो चले हैं। कपल के दो बेटे हैं, जिनका नाम तैमूर अली खान और जेह अली खान है। शादी के 9 साल बाद भी इस कपल का प्यार वैसा ही है। दोनों को अक्सर साथ स्पॉट किया जाता है। यह कपल 'सैफीना' के नाम से भी मशहूर है। सैफ और करीना की उम्र में 10 साल का फासला है हालांकि दोनों के रिश्ते पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। शादी के बाद भी दोनों अपने करियर में आगे बढ़ रहे हैं ।
Marriage Pics: करीना और सैफ के रिसेप्शन में खर्च हुए थे करोड़ों रुपये, नवाब खानदान की बहू ने पहना था 1 करोड़ का आउटफिट
हिन्दी सिनेमा की एक जानी-मानी शख्सियत और सबकी बेगम फर्रुख जाफर साहिबा नहीं रहीं। शुक्रवार की शाम सात बजे उन्होंने लखनऊ के सहारा अस्पताल में अंतिम सांस लीं। वे 89 वर्ष की थीं, कुछ दिन पहले तबीयत खराब होने, सांस लेने में दिक्कत होने और सर्दी-जुकाम व जकड़न होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
अदाकारा बेगम फर्रुख जाफर का निधन: लखनऊ में ली अंतिम सांस
अभिनेता जीके गोविन्द राव का निधन
कन्नड़ फिल्म अभिनेता और नाटककार जी के गोविन्द राव का निधन हो गया है। 84 वर्षीय अभिनेता ने उम्र संबंधी समस्याओं के चलते हुबली में अंतिम सांस ली। वह अपने आखिरी समय में अपनी बेटी के घर पर रहे थे। इस बारे में जी के गोविन्द राव के पारिवारिक सूत्रों से जानकारी दी।
दुखद: कन्नड़ अभिनेता जीके गोविंद राव का निधन, 84 साल की उम्र में ली अंतिम सांस