फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jacqueline Fernandez: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली की कोर्ट से जैकलीन को राहत, विदेश जाने की मिली अनुमति

Tue, 23 May 2023 07:01 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Tue, 23 May 2023 07:01 PM IST
विज्ञापन
Jacqueline Fernandez allowed to travel abroad rs 200 cr money laundering case conman sukesh chandrasekhar
जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : instagram

मनी लॉन्ड्रिंग केस में ट्रायल का सामना कर रहीं एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज को कोर्ट ने विदेश जाने की अनुमति दे दी है। जैकलीन ने दुबई जाने के लिए कोर्ट में याचिका दायर की थी। महाठग सुकेश चंद्रशेखर 200 करोड़ की ठगी मामले में जैकलीन फर्नांडीज भी आरोपी हैं। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अभिनेत्री आज दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश हुई थीं। इस दौरान उन्होंने कोर्ट से विदेश यात्रा करने की परमिशन मांगी थी।

Jacqueline Fernandez allowed to travel abroad rs 200 cr money laundering case conman sukesh chandrasekhar
जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : सोशल मीडिया

कोर्ट की अनुमति के बाद अब जैकलीन 25 से 27 मई अबूधाबी और 28 मई से 12 जून तक इटली की यात्रा कर सकेंगी। बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अपनी चार्जशीट में सुकेश चंद्रशेखर के अलावा जैकलीन फर्नांडीज को आरोपी बनाया है। इससे पहले ईडी इस केस के सिलसिले में जैकलीन से कई बार पूछताछ कर चुकी है।

Jacqueline Fernandez allowed to travel abroad rs 200 cr money laundering case conman sukesh chandrasekhar
सुकेश चंद्रशेखर-जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : सोशल मीडिया

पिछले साल भी मांगी थी अनुमति
इससे पहले जैकलीन को अपने पेशे के सिलसिले में जनवरी में दुबई जाने की अनुमति दी गई थी। दरअसल मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एक आरोपी के रूप में जैकलीन को हर बार विदेश यात्रा करने के लिए अनुमति की जरूरत होती थी। जब जैकलीन ने पिछले साल विदेश यात्रा का अनुरोध किया था, तो अदालत इसकी अनुमति देने से इनकार कर दिया था। इतना ही नहीं दिसंबर 2022 में जैकलीन फर्नांडीज को प्रवर्तन निदेशालय द्वारा उनके खिलाफ जारी एक लुक-आउट-सर्कुलर के आधार पर मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया था।

यह भी पढ़ें: प्रयोग वही कर सकता है जिसको कल की चिंता नहीं, मैं जो भी हूं बैरी जॉन की वजह से हूं

विज्ञापन
विज्ञापन
Jacqueline Fernandez allowed to travel abroad rs 200 cr money laundering case conman sukesh chandrasekhar
जैकलीन फर्नांडिस, सुकेश चंद्रशेखर - फोटो : अमर उजाला

सुकेश पर ये हैं आरोप
सुकेश चंद्रशेखर पर व्यापारियों, राजनेताओं और मशहूर हस्तियों से पैसे ऐंठने का आरोप लगाया गया है। सुकेश चंद्रशेखर ने रैनबैक्सी के पूर्व मालिक शिविंदर मोहन सिंह की पत्नी अदिति सिंह से कथित तौर पर शीर्ष सरकारी अधिकारी बनकर 200 करोड़ रुपये वसूले थे जब वह दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद थे। 

यह भी पढ़ें: आदित्य सिंह राजपूत का हुआ अंतिम संस्कार, करीबियों ने दी नम आंखों से विदाई

विज्ञापन
Jacqueline Fernandez allowed to travel abroad rs 200 cr money laundering case conman sukesh chandrasekhar
जैकलीन फर्नांडिस के साथ सुकेश चंद्रशेखर - फोटो : सोशल मीडिया

एजेंसी के पास इस बात के पुख्ता सबूत हैं कि इन पैसों से जैकलीन फर्नांडीज को भी महंगे तोहफे दिए गए हैं। हालांकि सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन फर्नांडिस को जो करोड़ों रुपये के तोहफे दिए थे उसे भी ईडी जब्त कर चुकी है। बताया जाता है कि जैकलीन ने सुकेश से उस समय भी मुलाकात की जब वह जेल में बंद था। 

यह भी पढ़ें:  डेजी शाह से लेकर शीजान खान तक खतरों से खेलते आएंगे नजर, यहां देखिए कन्फर्म कंटेस्टेंट्स की पूरी लिस्ट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed