फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बहरीन के राजकुमार से था जैकलीन फर्नांडिस का अफेयर, इस डायरेक्टर के लिए कर लिया था ब्रेकअप

Sat, 11 Aug 2018 08:16 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 11 Aug 2018 08:16 AM IST
विज्ञापन
jacqueline fernandez birthday special life facts
जैकलीन फर्नांडिस

बॉलीवुड की चुलबुली एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ने कम समय में ही अपनी पहचान बना ली है। जैकलीन का जन्म 11 अगस्त 1985 को हुआ था। बहरीन देश में जन्मीं जैकलीन 2006 में मिस श्रीलंका यूनिवर्स भी रह चुकी हैं। जैकलीन के पिता श्रीलंका में म्यूजीशियन हैं जो मूलत: वहीं के रहने वाले हैं जबकि मां मलेशियाई मूल की हैं। जैकलीन की मां एक एयर होस्टेस थीं। चार भाई-बहनों में जैकलीन सबसे छोटी हैं, उनकी एक बहन और दो बड़े भाई हैं।

jacqueline fernandez birthday special life facts
जैक्लीन फर्नांडिस

जैकलीन का रुझान शुरू से ही एक्टिंग और फिल्मों की ओर था। बहरीन में उन्होंने केवल 14 साल की उम्र में एक कार्यक्रम को होस्ट किया था। एक इंटरव्यू में फर्नांडिस ने बताया था कि वो बचपन से ही एक एक्ट्रेस बनना चाहती थीं और सोचती थीं कि किसी दिन वो हॉलीवुड मूवी स्टार होंगी। फिल्मों में आने की रुचि को देखते हुए उन्होंने जॉन स्कूल ऑफ एक्टिंग में कुछ समय तक ट्रेनिंग ली।

jacqueline fernandez birthday special life facts
जैकलीन फर्नांडिस

जैकलीन ने अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई यूनिवर्सिटी ऑफ सिडनी से मॉस कम्यूनिकेशन से की। पढ़ाई खत्म करने के बाद वो श्रीलंका में बतौर टीवी रिपोर्टर काम करने लगीं। जल्द ही उन्होंने मॉडलिंग शुरू कर दी। साल 2009 में एक मॉडलिंग असाइनमेंट के सिलसिले में वो भारत आईं। यहां पहुंचने पर जैकलीन ने निर्देशक सुजॉय घोष की फैंटेसी ड्रामा 'अलादीन' के लिए ऑडिशन दिया और सेलेक्ट हो गईं। यह उनकी पहली फिल्म थी। फिल्म में जैकलीन के अपोजिट रितेश देशमुख थे जबकि अमिताभ बच्चन की भी अहम भूमिका थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
jacqueline fernandez birthday special life facts
jacqueline fernandez

जैकलीन की पहली हिट फिल्म 'मर्डर 2' (2011) रही, इसके बाद इंडस्ट्री में उन्हें पहचाना जाने लगा। 'मर्डर 2' की सफलता के बाद अगले ही साल जैकलीन की 'हाउसफुल 2' (2012) और 'रेस 3' (2013) आई। इसके अलावा जैकलीन 2014 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्स 'किक' सलमान खान के साथ की। 'किक' की सफलता के बाद सलमान खान ने उन्हें बांद्रा में 3 बीएचके फ्लैट गिफ्ट किया था। फिल्मी करियर के अलावा जैकलीन टीवी रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' के नौवें सीजन में जज बनी थीं।

विज्ञापन
jacqueline fernandez birthday special life facts
जैकलीन फर्नांडिस

बॉलीवुड में काम करने के चलते जैकलीन ने हिंदी सीखी है, इसके अलावा उन्हें स्पैनिश, फ्रेंच और अरबी बोलनी आती है। जैकलीन की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वो बहरीन के प्रिंस हसन बिन राशिद अली खलीफा को डेट करती थीं। हसन से उनकी मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी में हुई थी लेकिन जब जैकलीन को फिल्म 'हाउसफुल 2' मिली तो उनका रिश्ता टूट गया। उनके रिश्ते के टूटने का कारण डायरेक्टर साजिद खान थे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed