{"_id":"61e249a68b088d11f25b95a3","slug":"jacqueline-fernandez-controversial-love-life-photo-with-conman-sukesh-actress-affair-with-salman-khan-sajid-khan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Jacqueline Fernandez: बहरीन के राजा से अफेयर तो कभी सलमान और ठग से विवादित रिश्ता, इन लोगों संग जुड़ चुका है जैकलीन फर्नांडिस का नाम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Jacqueline Fernandez: बहरीन के राजा से अफेयर तो कभी सलमान और ठग से विवादित रिश्ता, इन लोगों संग जुड़ चुका है जैकलीन फर्नांडिस का नाम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sat, 15 Jan 2022 09:42 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
जैकलीन फर्नांडिस
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जैकलीन फर्नांडिस मनी लॉन्ड्रिंग केस के आरोपी सुकेश चंद्रशेखर संग अपने कथित रिश्ते को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। खबरों की मानें तो जैकलीन और सुकेश एक दूसरे के करीबी हैं। सुकेश ने जैकलीन को कई महंगे तोहफे भी दिए हैं। जैकलीन के फिल्मी करियर को देखें तो उन्होंने सोलो हिट के नाम पर कुछ गिनी चुनी फिल्में ही की हैं लेकिन उनके अफेयर की चर्चाओं ने हमेशा लाइमलाइट बटोरी हैं।
2 of 5
जैकलीन फर्नांडिस
- फोटो : सोशल मीडिया
बहरीन के प्रिंस को करती थीं डेट
जैकलीन की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वो बहरीन के प्रिंस हसन बिन राशिद अली खलीफा को डेट करती थीं। हसन से उनकी मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी में हुई थी। लेकिन जब जैकलीन को साल 2011 में फिल्म 'हाउसफुल' मिली तो उनका रिश्ता टूट गया।
3 of 5
जैकलीन फर्नांडिस
- फोटो : instagram
साजिद खान
इसके बाद जैकलीन का नाम साजिद खान के साथ जुड़ा। खबरें थीं कि दोनों सीरियस रिलेशनशिप में थे। उन्हें साथ में कई इवेंट्स में भी देखा गया लेकिन साल 2013 में साजिद और जैकलीन का ब्रेकअप हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सलमान खान और जैकलीन फर्नांडिस
- फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान
जैकलीन सलमान संग कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। दोनों के बीच अच्छी दोस्ती है। दोनों एक-दूसरे की कंपनी एंजॉय करते हैं। सलमान खान के पनवेल फार्महाउस में लॉकडाउन के दौरान जैकलीन वहीं थीं, जिसके बाद कहा गया कि दोनों रिलेशनशिप में हैं। इसके अलावा उन्हें क्लब में एक अनजान चेहरे के साथ भी देखा गया था।
विज्ञापन
5 of 5
जैकलीन फर्नांडिस
- फोटो : सोशल मीडिया
जैकलीन ने कभी भी अपने रिश्ते पर खुलकर बात नहीं की। एक रोमांटिक तस्वीर वायरल होने के बाद जैकलीन का नाम सुकेश चंद्रशेखर के साथ जुड़ रहा है। बीते दिनों सुकेश के साथ उनकी लवबाइट वाली एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी जिसके बाद जैकलीन ने मीडिया और फैंस से अपील की कि इस तस्वीर को वायरल न करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।