बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसी हुई हैं। बीते दिनों प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दायर चार्जशीट में जैकलीन फर्नांडीज को आरोपी के रूप में नामित किया गया था। इसके अलावा, पीएमएलए के तहत अभिनेत्री की 7.27 करोड़ के फंड को संलग्न कर लिया गया था। एजेंसी ने इन फंड्स को “अपराध की आय” बताते हुए जब्त किया था, जिस पर अब जैकलीन ने बयान दर्ज करवाया है। उन्होंने कहा है कि फिक्स्ड डिपॉजिट का किसी अपराध से कोई संबंध नहीं है।
Money Laundering Case: सुकेश मामले में जैकलीन ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मेरी संपत्ति काली कमाई नहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैकलीन का जवाब
दरअसल, अभिनेत्री ने पीएमएलए के न्याय निर्णायक अधिकारियों को जवाब में कहा कि आक्षेपित आदेश के तहत फिक्स्ड डिपॉजिट का किसी अपराध से कोई संबंध नहीं है और न ही फिक्स्ड डिपॉजिट अपराध की कथित आय का उपयोग करके बनाए जाते हैं। जैकलीन के मुताबिक, उनके पास जमा राशि सारी वैध और काफी समय पहले से है। यह उनके पास तब से है जब वह यह भी नहीं जानती थीं कि मुख्य आरोपी चंद्रशेखर भी इस दुनिया में मौजूद थे।
ईडी का आरोप
बीते हफ्ते प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दायर चार्जशीट में जैकलीन फर्नांडीज को आरोपी माना था। ईडी का यह मानना है कि जैकलीन फर्नांडीज को पहले से ही इस बात की जानकारी थी कि ठग सुकेश एक अपराधी है। अभिनेत्री को यह तक पता था कि सुकेश जबरन वसूली करने वाला शख्स है। यही कारण है कि ईडी ने जैकलीन पर शिकंजा कसा हुआ है। हालांकि, ईडी की चार्टशीट से यह भी खुलासा हुआ था कि जैकलीन फर्नांडिस से सुकेश चंद्रशेखर ने दिसंबर 2020 से जनवरी 2021 के दौरान संपर्क करने की कोशिश की थी, लेकिन अभिनेत्री ने कॉल का जवाब नहीं दिया था।
क्या है मामला?
ठग सुकेश चंद्रशेखर पर 215 करोड़ रुपये की जबरन वसूली करने के आरोप लगे हैं। मामले की जांच में इस बात का खुलासा हुआ था कि सुकेश ने जैकलीन को महंगे गिफ्ट दिए थे। जिसके बाद ईडी ने उनपर कार्रवाई करते हुए उनकी 7 करोड़ रुपये की संपत्ति को भी कुर्क कर लिया है। चार्जशीट में इस बात का भी खुलासा हुआ था कि सुकेश चंद्रशेखर की एक सहयोगी पिंकी ईरानी ने सुकेश की मुलाकात जैकलीन से करवाई थी। और सुकेश चंद्रशेखर ने पिंकी ईरानी की मदद से ही जैकलीन तक महंगे गिफ्ट और कैश पहुंचाए थे।