फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ananya Panday: विजय के बाद रणवीर सिंह के साथ काम करना चाहती हैं अनन्या, बताया कौन संभाले निर्देशन की कमान

Wed, 24 Aug 2022 05:55 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Wed, 24 Aug 2022 05:55 PM IST
विज्ञापन
Liger Actress Ananya Panday Wanted to work in Sanjay Leela Bhansali movie with Ranveer Singh
अनन्या पांडे, रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

अनन्या पांडे इन दिनों अपनी फिल्म 'लाइगर' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस पैन इंडिया फिल्म में वह साउथ स्टार विजय देवरकोंडा के साथ नजर आने वाली हैं। विजय और अनन्या दोनों ही जोर-शोर से फिल्म का प्रमोशन करने में जुटे हुए हैं। वहीं अनन्या ने 'लाइगर' की रिलीज को लेकर काफी घबराई हुई हैं। इस सबके बीच उन्होंने बताया है कि वह अब किस निर्देशक के साथ काम करना चाहती हैं और फिल्म में को स्टार कौन होगा।

Liger Actress Ananya Panday Wanted to work in Sanjay Leela Bhansali movie with Ranveer Singh
अनन्या पांडे, विजय देवरकोंडा - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, अनन्या पांडे और विजय देवरकोंडा 'लाइगर' के प्रमोशन के अलग-अलग शहरों में गए थे। इसी बीच एक इंटरव्यू के दौरान अनन्या से बताया कि वह फिल्म की रिलीज को लेकर काफी नर्वस हैं। वह चाहती हैं कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया प्रदर्शन करने में सफल हो। वहीं, विजय ने कहा कि फिल्म प्यार और बहुत मेहनत से बनाई गई है और उन्हें उम्मीद है कि दर्शक इसे देखना उतना ही पसंद करेंगे जितना उन्हें इसे बनाना पसंद आय है।

Liger Actress Ananya Panday Wanted to work in Sanjay Leela Bhansali movie with Ranveer Singh
अनन्या पांडे - फोटो : insta

अनन्या पांडे से जब सवाल किया गया कि वह 'लाइगर' के बाद अब किस निर्देशक के साथ काम करना चाहती हैं। इस पर अनन्या ने कहा, 'मैं संजय लीला भंसाली सर के साथ काम करना पसंद करूंगी, वो बहुत ही अद्भुत हैं। उनकी फिल्म मुझे काफी पसंद आती हैं।' इसके बाद अनन्या से पूछा कि फिल्म में किस को स्टार के साथ काम करना पसंद करेंगी, तो उन्होंने बताया कि वह रणवीर सिंह के साथ काम करना चाहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Liger Actress Ananya Panday Wanted to work in Sanjay Leela Bhansali movie with Ranveer Singh
लाइगर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बता दें कि पुरी जगन्नाथ के निर्देशन में बन रही 'लाइगर' 25 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। लाइगर हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी। इस फिल्म से अनन्या पांडे साउथ इंडस्ट्री में कदम रख रही हैं, तो विजय बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। वहीं, अनन्या पांडे के वर्कफ्रंट की बात करें तो 'लाइगर' के बाद वह 'खो गए हम कहां' में नजर आएंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed