फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shilpa Shetty: शिल्पा शेट्टी ने साझा की खूबसूरत सेल्फी, बोलीं- जो होता है, अच्छे के लिए होता है

Wed, 24 Aug 2022 05:52 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 24 Aug 2022 05:52 PM IST
विज्ञापन
Shilpa Shetty shares selfie with motivational caption says Trust the timing of your life
Shilpa Shetty - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर फैंस के साथ स्टाइलिश तस्वीरें और वीडियो साझा करती नजर आती हैं। बता दें कि बीते दिनों शिल्पा शेट्टी के पैर की हड्डी टूट गई थी। रोहित शेट्टी की वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' की शूटिंग के दौरान शिल्पा का पैर टूटा था। डॉक्टर्स ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। इस बीच शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़ी हुई हैं। हाल ही में उन्होंने एक शानदार पोस्ट साझा किया है।

Shilpa Shetty shares selfie with motivational caption says Trust the timing of your life
शिल्पा शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि पैर टूटने के बाद शिल्पा शेट्टी का यह दूसरा पोस्ट है। इससे पहले उन्होंने एक वीडियो साझा किया था। इसमें वह व्हील चेयर पर बैठकर स्ट्रेचिंग का अभ्यास करती नजर आईं थीं। शिल्पा शेट्टी फिटनेस को बेहद तवज्जो देती हैं। वह नियमित वर्कआउट करती हैं। यहां तक कि पैर टूटने के बाद भी उन्होंने इसकी तरकीब निकाल ली। अब शिल्पा शेट्टी ने एक सेल्फी साझा की है। इसके जरिए उन्होंने फैंस को मोटिवेशनल संदेश दिया है। उनका मानना है कि जिंदगी में सबकुछ अच्छे के लिए होता है।

Shilpa Shetty shares selfie with motivational caption says Trust the timing of your life
शिल्पा शेट्टी - फोटो : Instagram

बता दें कि शिल्पा शेट्टी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से यह सेल्फी साझा की है। वह रेड और व्हाइट कलर के टॉप में काफी स्टाइलिश लग रही हैं। इसके साथ उन्होंने प्यारा-सा कैप्शन लिखा है। शिल्पा ने लिखा है, 'अपनी लाइफ की टाइमिंग पर यकीन करिए। अच्छा, बुरा, खराब, जो कुछ भी होता है, सबकुछ अच्छे के लिए होता है।' इसके साथ शिल्पा शेट्टी ने पॉजिटिविटी से जुड़े कई सारे हैशटैग साझा किए हैं।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

विज्ञापन
विज्ञापन
Shilpa Shetty shares selfie with motivational caption says Trust the timing of your life
शिल्पा शेट्टी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

शिल्पा शेट्टी के इस पोस्ट पर फैंस खूब प्यार बरसा रहे हैं। साथ ही उन्हें जल्द स्वस्थ होने की दुआ दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आप जल्दी स्वस्थ हों। खूब सारा प्यार और दुआएं।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आप ब्यूटी आइकन हैं।' एक यूजर ने लिखा, 'कोई फर्क नहीं पड़ता जिंदगी आपके साथ क्या कर रही है, आपने हमेशा खूबसूरती से उसका सामना किया है। यह आपकी सबसे बड़ी खूबी है शिल्पा।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed