फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ranbir Kapoor: 'ब्रह्मास्त्र' की रिलीज से पहले रणबीर ने इस वजह से लोगों से मांगी माफी, बोले- यह मजाक था जो...

Wed, 24 Aug 2022 05:14 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 24 Aug 2022 05:14 PM IST
विज्ञापन
Brahmastra Actor Ranbir Kapoor apologise for his Comment on Alia Bhatt
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट पर एक ऐसा कमेंट कर दिया था जिसके बाद उन्हें जमकर आलोचना का सामना करना पड़ा था। दरअसल, एक्टर ने कुछ दिनों पहले एक लाइव चैट में आलिया के बढ़ते वजन पर टिप्पणी कर दी थी। जिसके बाद लोगों का गुस्सा एक्टर पर फूट पड़ा था।  अब इस कमेंट पर एक्टर ने पहली बार रिएक्शन दिया है। अपने बयान के लिए उन्होंने अब लोगों से माफी मांगी है। 

Brahmastra Actor Ranbir Kapoor apologise for his Comment on Alia Bhatt
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

एक बातचीत के दौरान जब रणबीर से पूछा गया कि क्या वह अपने कमेंट पर कोई सफाई देना चाहेंगे क्योंकि इसकी वजह से लोगों में काफी नाराजगी देखी जा रही है। इस बात का जवाब देते हुए एक्टर ने तुरंत माफी मांगी और कहा, 'सबसे पहले मैं कहना चाहूंगा कि मैं अपनी पत्नी से बहुत प्यार करता हूं। मुझे लगा था कि यह एक मजाक है लेकिन यह मजाकिया नहीं निकला। अगर मेरी बात से कोई आहत हुआ है तो मैं इसके लिए माफी मांगता हूं।'

Brahmastra Actor Ranbir Kapoor apologise for his Comment on Alia Bhatt
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

इस बातचीत में रणबीर ने यह भी बताया कि उनका सेंस ऑफ ह्यूमर बहुत खराब है जिसकी वजह से उन्हें कभी-कभी ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ता है। बता दें कि रणबीर ने यूट्यूब पर एक लाइव सेशन के दौरान आलिया की बॉडी को फैला हुआ बता दिया था। उनकी ये बात लोगों को बिलकुल पसंद नहीं आई थी और कमेंट में लोगों ने उन पर जमकर निशाना साधा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Brahmastra Actor Ranbir Kapoor apologise for his Comment on Alia Bhatt
रणबीर कपूर-आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

रणबीर और आलिया दोनों जल्द ही फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके अलावा अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मॉनी रॉय भी अहम किरदार में दिखेंगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में शाहरुख खान भी कैमियो करते हुए नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है। इससे पहले वह 'वेक अप सिड' और 'ये जवानी है दीवानी' जैसी फिल्म का निर्देशन कर चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed