{"_id":"6305bbee99716241d12c7cf6","slug":"exclusive-gulshan-kumar-biopic-closed-after-laal-singh-chaddha-flop-aamir-khan-not-play-mogul-akshay-kumar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"EXCLUSIVE: आमिर खान की फिल्म ‘मुगल’ अनिश्चितकाल के लिए टली, गुलशन कुमार की बायोपिक का बन पाना मुश्किल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
EXCLUSIVE: आमिर खान की फिल्म ‘मुगल’ अनिश्चितकाल के लिए टली, गुलशन कुमार की बायोपिक का बन पाना मुश्किल
आमिर खान, गुलशन कुमार
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कभी हिंदी फिल्मों में हीरो बनने आए और फिर बाद में देश की सबसे बड़ी फिल्म और म्यूजिक कंपनी स्थापित करने वाले गुलशन कुमार की बायोपिक ‘मुगल’ अनिश्चितकाल के लिए टल गई है। फिल्म की पटकथा को लेकर इसके निर्देशक और टी सीरीज के बीच चलती रही अनबन के बीच फिल्म में गुलशन कुमार का किरदार करने जा रहे आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ की रिलीज ने फिल्म पर पूर्ण विराम लगा दिया है। आमिर खान की इस पिछली फिल्म को भारत में रिलीज के समय से ही काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है और इस बीच फिल्म ‘मुगल’ के निर्देशक सुभाष कपूर ने अपनी अगली फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ शुरू करने का मन बना लिया है।
2 of 5
गुलशन कुमार की फिल्म
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
साल की शुरुआत में भी टी सीरीज के संस्थापक गुलशन कुमार की बायोपिक को लेकर फिम जगत में हलचल मची धी। तब चर्चाएं थी कि आमिर खान ने ही फिल्म ‘मुगल’ छोड़ दी है। ये फिल्म पांच साल पहले अक्षय कुमार के साथ शुरू होनी थी लेकिन बाद में फिल्म के निर्माता भूषण कुमार और अक्षय के बीच कथित अनबन के बाद आमिर खान ने इस फिल्म में गुलशन कुमार का किरदार करने के लिए हामी भरी। फिल्म को लेकर आमिर की टीम का कहना था कि वह फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ का काम खत्म करने के बाद फिल्म ‘मुगल’ पर काम शुरू करने वाले थे। लेकिन, इस फिल्म में पैसा लगा रही कंपनी टी सीरीज ने इसकी शूटिंग अनिश्चित काल के लिए टाल दी है।
3 of 5
गुलशन कुमार, अक्षय कुमार
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
गुलशन कुमार का नाम देश में संगीत क्रांति लाने के लिए जाना जाता है। महंगे कैसेट्स के जमाने में सुपर कैसेट इंडस्ट्रीज नाम से दिल्ली एनसीआर में अपनी फैक्ट्री लगाकर गुलशन कुमार ने शोरूम में बिकने वाले कैसेटों की बिक्री फुटपाथ तक पहुंचा दी। गुलशन कुमार ने पहले तो हिट गानों के कवर वर्जन सस्ते में बेचने शुरू किए और फिर नई फिल्मों के म्यूजिक राइट्स खरीदकर उन्हें भी लोगों तक कम दामों में पहुंचाना शुरू किया। इन कवर वर्जन के लिए गुलशन कुमार ने कॉपीराइट एक्ट के कुछ प्रावधानों का सहारा लिया और इस बारे में शुरू हुई कानूनी लड़ाई भी जीती।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गुलशन कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
ये उन दिनों की बात है जब फिल्मों के म्यूजिक राइट्स करोड़ों में बिका करते थे। इन्हीं म्यूजिक राइट्स को लेकर गुलशन कुमार की हत्या हुई और इस मामले में अंडरवर्ल्ड का हाथ सामने आया। टी सीरीज के संस्थापक गुलशन कुमार के बेटे भूषण कुमार अपने पिता की म्यूजिक मुगल बनने की ये कहानी दुनिया को सुनाना चाहते हैं। गुलशन कुमार भी खुद को म्यूजिक मुगल ही कहलाना पसंद करते थे। इस बायोपिक की पूरी पटकथा सुभाष कपूर ने ही तैयार की और वही इस फिल्म में सबसे पहले अक्षय कुमार को लेकर आए। फिल्म का पहला पोस्टर 15 मार्च 2017 को जारी किया गया था।
My association with Him began with my very first film. He was The Emperor Of Music! Now know His story... #Mogul, The Gulshan Kumar story! pic.twitter.com/lD8V6s4HeX
फिल्म ‘मुगल’ में मुनाफे के बंटवारे को लेकर अक्षय और भूषण के बीच बात नहीं बनी और अक्षय कुमार ने फिल्म ‘मुगल’ करने से इंकार कर दिया। भूषण कुमार ने तब कहा था कि वह इस फिल्म में अक्षय कुमार से बड़े सितारे को लेकर आएंगे। और, इस फिल्म से आमिर खान का नाम इसके बाद ही चार साल पहले जुड़ा। टी सीरीज के संस्थापक गुलशन कुमार की बायोपिक को लेकर कंपनी में कायम रहा उत्साह अब खत्म हो चुका है। इस साल और अगले साल की टी सीरीज की फिल्मों की स्लेट से अब ‘मुगल’ का नाम भी हटा दिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।