फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

YouTubers: बॉबी कटारिया के अलावा ये यूट्यूबर्स भी फंसे हैं विवादों में, एक को तो शक्तिमान ने दी थी सलाह

Wed, 24 Aug 2022 04:07 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 24 Aug 2022 04:07 PM IST
विज्ञापन
Carry Minati to Faisal Wani these YouTuber controversy Before Bobby Kataria Shaktimaan Mukesh Khanna adviced
बॉबी कटारिया-मुकेश खन्ना-कैरी मिनाटी - फोटो : सोशल मीडिया

यूट्यूबर बॉबी कटारिया इन दिनों चर्चा में हैं। अक्सर अपनी यूट्यूब वीडियो को लेकर सुर्खियों में रहने वाले बॉबी कटारिया इस बार एक विवाद के कारण चर्चा में है और यह विवाद इतना बढ़ चुका है कि पुलिस ने बॉबी कटारिया के खिलाफ वारंट जारी कर चुकी है। दरअसल, 10 अगस्त को बॉबी कटारिया का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें वह ट्रैफिक रुकवाकर सड़क पर शराब पीते नजर आए थे। इस पर विवाद बढ़ा तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई। पुलिस ने उसे बुलाने के लिए नोटिस जारी किए। कटारिया ने कोर्ट में पेश होने की अर्जी लगाई थी, लेकिन अब तक पेश नहीं हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कटारिया पुलिस के डर से अंडरग्राउंड हो गया है। चर्चा पाने के लिए बनाया गया एक वीडियो ही कटारिया के गले की हड्डी बन गया है। वैसे, बॉबी कटारिया से पहले भी कई यूट्यूबर अपने विवादित वीडियो और कंटेंट के कारण फंस चुके हैं। कौन हैं वे यूट्यूबर्स? आइए जानते हैं...

Carry Minati to Faisal Wani these YouTuber controversy Before Bobby Kataria Shaktimaan Mukesh Khanna adviced
फैजल वानी - फोटो : सोशल मीडिया

फैजल वानी 
इसी साल जून में यूट्यबर फैजल वानी खूब विवादों में रहे। बता दें कि कश्मीर घाटी के यूट्यूबर फैजल वानी ने पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने वाली भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपूर शर्मा को लेकर एक विवादित वीडियो जारी किया था। इस पर विवाद गहरा गया। वीडियो में नूपुर शर्मा के एक पुतले का सिर काटते हुए दिखाया गया था। फैजल वानी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। विवाद बढ़ता देखा तो फैजल की आंखें खुली और उन्होंने लोगों से माफी मांगी, साथ ही चैनल से वीडियो भी डिलीट कर दिया। इस वीडियो को लेकर पुलिस ने फैजल पर कार्रवाई की और उनकी गिरफ्तारी हुई।

Carry Minati to Faisal Wani these YouTuber controversy Before Bobby Kataria Shaktimaan Mukesh Khanna adviced
खान सर - फोटो : सोशल मीडिया

खान सर
यूट्यूब की दुनिया में खान सर एक बड़ा नाम हैं। मगर इस साल जनवरी में उनका नाम खूब विवादों में रहा। दरअसल, जनवरी में आरआरबी एनटीपीसी रिजल्ट के बाद छात्रों के उग्र प्रदर्शन के मामले में बिहार पुलिस ने पटना में खान सर के खिलाफ एफाईआर दर्ज की। खान सर पर छात्रों द्वारा विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़काने का आरोप लगाया गया था। पुलिस का कहना था कि खान सर ने छात्रों को भड़काने का काम किया। बता दें कि खान सर एक फेमस यूट्यबर हैं। अलग अंदाज में पढ़ाने के लिए उन्हें जाना जाता है। उनके यूट्यूब चैनल का नाम 'खान जीएस रिसर्च सेंटर' है। इससे पहले खान सर अपने नाम को लेकर भी विवादों में रह चुके हैं। पिछले साल उनके नाम पर जमकर विवाद हुआ। दरअसल, सोशल मीडिया पर दावा किया गया कि खान सर का असली नाम अमित सिंह है। हालांकि, बताया जाता है कि उनका पूरा नाम फैजल खान हैं और वो यूपी के गोरखपुर में पैदा हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Carry Minati to Faisal Wani these YouTuber controversy Before Bobby Kataria Shaktimaan Mukesh Khanna adviced
कैरी मिनाटी - फोटो : सोशल मीडिया

कैरी मिनाटी
पॉपुलर यूट्यूबर कैरी मिनाटी भी विवादों में फंस चुके हैं। बीते साल उन पर महिलाओं पर अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगा। इतना ही नहीं दिल्ली के एक वकील ने कैरी मिनाटी के खिलाफ शिकायतद दर्ज कराई थी। बता दें कि कैरी मिनाटी का असली नाम अजय नागर है। वह फरीदाबाद के रहने वाले हैं। वह आए दिन तमाम मुद्दों पर वीडियो बनाकर अपने यूट्यूब चैनेल 'कैरी मिनाटी' पर अपलोड करते रहते हैं। वर्ष 2020 में भी वह अपने वीडियो को लेकर खूब विवादों में रहे। इस वीडियो का टाइटल था, 'यूट्यूब वर्सेज टिकटॉक- द एंड'। इस पर इतना विवाद गहराया कि खुद यूट्यूब इंडिया ने कैरी मिनाटी का यह वीडियो डिलीट कर दिया। यूट्यूब ने शर्तों का उल्लंघन करने को लेकर यह वीडियो डिलीट किया। सोशल मीडिया पर भी यह विवाद इतना बढ़ा कि 'शक्तिमान' फेम मुकेश खन्ना भी कैरी मिनाटी के समर्थन में उतरे। हालांकि, उन्होंने कैरी मिनाटी को भी सलाह दी और कहा, 'ऐसे शब्द और वाक्यों का प्रयोग मत कीजिए जिससे लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचे। कई बार गलत शब्दों का प्रयोग करने के वजह से हम सही होने के बावजूद भी गलत होते हैं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed