फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Liger Advance Booking: तेलुगू में बंपर बुकिंग, लेकिन हिंदी में कुछ हजार टिकट्स, कैसा रहेगा लाइगर का पहला दिन?

Wed, 24 Aug 2022 04:05 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Wed, 24 Aug 2022 04:05 PM IST
विज्ञापन
Liger Day 1 Box Office Collection Prediction Advance Booking Report in Tamil Hindi Telugu Malayalam Kannada
लाइगर - फोटो : सोशल मीडिया

विजय देवरकोंडा की स्पोर्ट्स एक्शन फिल्म 25 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। पुरी जगन्नाथ के निर्देशन में बनी इस फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। सामने आ रहे शुरुआती आंकड़ों को देख यह अनुमान लगाया जा रहा है कि विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे को पहले ही दिन हिंदी भाषी राज्यों में झटका लग सकता है। जी हां, विजय देवरकोंडा के बयानों की वजह से शुरू हुए 'बायकॉट लाइगर' ट्रेंड ने रिलीज से पहले ही फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। कैसे? यहां समझिए..

Liger Day 1 Box Office Collection Prediction Advance Booking Report in Tamil Hindi Telugu Malayalam Kannada
लाइगर - फोटो : सोशल मीडिया

बायकॉट ट्रेंड का दिखा असर
बायकॉट बॉलीवुड, बायकॉट लाल सिंह चड्ढा और बायकॉट आमिर खान पर विजय देवरकोंडा द्वारा दिए गए बयानों की वजह से मानों हिंदी पट्टी में 'लाइगर' का क्रेज खत्म हो गया है। जी हां, सामने आए आंकड़ों के अनुसार लाइगर के हिंदी संस्करण के केवल 9,832 टिकट्स बुक हुए हैं। यानी एडवांस बुकिंग के जरिए विजय देवरकोंड की फिल्म पहले दिन मात्र 23 लाख रुपये का ही कलेक्शन करेगी।

Liger Day 1 Box Office Collection Prediction Advance Booking Report in Tamil Hindi Telugu Malayalam Kannada
फिल्म ‘लाइगर’ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

पहले दिन हो सकती है इतने करोड़ रुपये की कमाई
हालांकि, तेलुगू भाषी राज्यों में फिल्म को खूब प्यार मिल रहा है। यहां 'लाइगर' की तकरीबन 4,09,742 टिकट बिक चुकी हैं। यानी फिल्म के तेलुगू संस्करण ने एडवांस बुकिंग के जरिए 7.35 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। वहीं तमिल, मलयालम और कन्नड़ संस्करण के क्रमश: 7565, 944 और 173 टिकट्स बुक हुए हैं। यदि हम पहले दिन की कमाई की बात करें तो फिल्म पहले दिन कुल 25 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Liger Day 1 Box Office Collection Prediction Advance Booking Report in Tamil Hindi Telugu Malayalam Kannada
फिल्म ‘लाइगर’ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म 'लाइगर' के पहले दिन की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट

भाषा एडवांस बुकिंग से हुई कमाई इतने टिकट्स की हुई बिक्री
तेलुगू 7.35 करोड़ 4,09,742
हिंदी 23 लाख 9,832
तमिल 10 लाख 7,565
मलयालम 1.35 लाख  944
कन्नड़ 25 करोड़ 173
कुल 7.70 करोड़ ग्रॉस 4,28, 256
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed