फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जैकलीन फर्नांडीज को अब कन्नड़ सिनेमा में मिला बड़ा मौका, फिल्म ‘विक्रांत रोणा’ से सामने आया पहला लुक

Sat, 31 Jul 2021 04:32 PM IST
तान्या अरोड़ा अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: तान्या अरोड़ा Updated Sat, 31 Jul 2021 04:32 PM IST
विज्ञापन
Jacqueline Fernandez working with kiccha sudeep in kannada film Vikrant Rona
विक्रांत रोणा पोस्टर - फोटो : अमर उजाला मुंबई
बहरीन में जन्मी जैकलीन फर्नांडीज का हिंदी सिनेमा का सफर भले अभी तक एक सोलो हिट की मंजिल तक न पहुंच पाया हो लेकिन उनके पास अभी अपनी प्रतिभा दिखाने के कई और मौके हैं। टेलीविजन से फिल्मों में आईं मिस यूनीवर्स श्रीलंका रह चुकीं जैकलीन फर्नांडीज की अगली फिल्म ‘भूत पुलिस’ जल्द ही रिलीज होने वाली है। इसके अलावा वह फिल्म ‘अटैक’ में जॉन अब्राहम के साथ, फिल्म ‘सर्कस’ में रणवीर सिंह के साथ और फिल्मों ‘बच्चन पांडे’ व ‘रामसेतु’ में अक्षय कुमार के साथ काम कर रही है। इस बीच शनिवार को उनकी एक कन्नड़ फिल्म ‘विक्रांत रोणा’ से उनका पहला लुक सामने आया है। इस फिल्म में वह अभिनेता किच्चा सुदीप के साथ एक खास किरदार करती नजर आएंगी। उनकी एक तेलुगू फिल्म भी निर्माणाधीन है।
Jacqueline Fernandez working with kiccha sudeep in kannada film Vikrant Rona
जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : अमर उजाला मुंबई

जानकारी के मुताबिक फिल्म ‘विक्रांत रोणा’ में जैकलीन एक दिलचस्प भूमिका में नज़र आएंगी। इस फिल्म में वह 'गडंग रक्कम्मा' का किरदार निभाती हुई नज़र आएंगी जो एक काल्पनिक जगह पर मधुशाला चलाती हैं। फिल्म ‘विक्रांत रोणा’ के निर्माता जैक मंजूनाथ कहते हैं, "जैकलीन की एंट्री के साथ दुनिया के नए हीरो की कहानी और भी रोमांचक हो जाती है। फिल्म में जैकलीन ने कमाल की छाप छोड़ी है और उसकी एक झलक साझा करते हुए हमें बेहद खुशी हो रही है। हम एक ऐसा सिनेमा बना रहे हैं जिसे पीढ़ी दर पीढ़ी याद रखेगी। फिल्म के प्रति लोगों की उत्सुकता देखकर हमें बेहद खुशी हो रही हैं।"

Jacqueline Fernandez working with kiccha sudeep in kannada film Vikrant Rona
जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : अमर उजाला मुंबई

वहीं, फिल्म ‘विक्रांत रोणा’ के निर्देशक अनूप भंडारी कहते हैं, "फिल्म से जुड़ी हर नई जानकारी साझा करते हुए हमें दर्शकों को उत्साहित रखने के सिलसिले को बरकरार रखने में हमें मजा आ रहा है। जैकलीन के पोस्टर की घोषणा फिल्म के स्तर को एक बार फिर से दर्शाती है। हम दर्शकों की आशाओं पर खरे उतरने की पूरी कोशिश कर रहे हैं ताकि उनका थिएटर में अपना कीमती समय देकर देखना सफल हो।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Jacqueline Fernandez working with kiccha sudeep in kannada film Vikrant Rona
जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : अमर उजाला मुंबई

इस बारे में अभिनेत्री जैकलीन का कहना है," फिल्म से जुड़ी पूरी टीम बहुत ही वेलकमिंग रही है। फिल्म के मेकिंग से जुड़े हर क्षण मेरे लिए रोमांचकारी रहे हैं। मैं निर्माताओं की तहे दिल से शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने इतने भव्य रूप से पोस्टर का अन्वेषण किया। यह फिल्म मेरी लिए बहुत ही खास और यादगार रहेगी।"

विज्ञापन
Jacqueline Fernandez working with kiccha sudeep in kannada film Vikrant Rona
जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : अमर उजाला मुंबई

फिल्म ‘विक्रांत रोणा’ एक बहुभाषी एक्शन एडवेंचर फिल्म है जो 14 भाषाओं और 55 देशों में 3-डी में रिलीज की जाएगी। फिल्म ‘विक्रांत रोणा’ में किच्चा सुदीप और जैकलीन के अलावा निरूप भंडारी और नीता अशोक खास भूमिकाओं में नजर आएंगे। जैकलीन फर्नांडीज ने साल 2009 में रितेश देशमुख के साथ फिल्म ‘अलादीन’ से अपना करियर हिंदी सिनेमा में शुरू किया था। हाल ही में वह फिल्म ‘राधे’ के एक गाने में दिखी थीं। उससे पहले वह फिल्म ‘साहो’ में भी आइटम नंबर कर चुकी हैं। बतौर हीरोइन जैकलीन की पिछली तीन फिल्मों ‘मिसेज सीरियल किलर’, ‘ड्राइव’ और ‘रेस 3’ को दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिली थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed