{"_id":"61e05a9a20ecf0434e4ce1c6","slug":"jacqueline-fernandiz-dropped-out-of-akkineni-nagarjuna-film-the-ghost-know-what-is-the-reason","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Jacqueline Fernandiz: नागार्जुन की फिल्म ‘द घोस्ट’ से बाहर हुईं अभिनेत्री, जानिए क्या है वजह?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Jacqueline Fernandiz: नागार्जुन की फिल्म ‘द घोस्ट’ से बाहर हुईं अभिनेत्री, जानिए क्या है वजह?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Thu, 13 Jan 2022 10:38 PM IST
सार
200 करोड़ रुपए की ठगी के मामले में फंसने के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। बीते कुछ महीनों से ही अभिनेत्री सुकेश चंद्रशेखर के साथ अपने रिश्ते को लेकर काफी विवादों में से गिरी हुई हैं।
विज्ञापन
1 of 5
जैकलीन फर्नांडीज
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
200 करोड़ रुपए की ठगी के मामले में फंसने के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। बीते कुछ महीनों से ही अभिनेत्री सुकेश चंद्रशेखर के साथ अपने रिश्ते को लेकर काफी विवादों में से गिरी हुई हैं। इतना ही नहीं सुकेश के साथ उनकी कुछ निजी तस्वीरें वायरल होने के बाद से ही उनकी परेशानियां ज्यादा बढ़ गई हैं। ऐसे में अब अभिनेत्री के लिए एक और बुरी खबर सामने आई है।
सामने आई खबरों के मुताबिक अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज अक्कीनेनी नागार्जुन की फिल्म द घोस्ट से बाहर हो चुकी हैं। हालांकि, अभी तक इस की वजह के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। नए साल की शुरुआत के साथ ही अभिनेत्री की परेशानियां भी शुरू होती दिखाई दे रही हैं। पहले सुकेश संग अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में आने के बाद अभिनेत्री ने एक स्टेटमेंट जारी कर लोगों से निजता बनाए रखने की अपील की थी।
2 of 5
जैकलीन फर्नांडीज
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
वहीं अब एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जैकलीन ने अक्कीनेनी नागार्जुन की फिल्म से अपना नाम वापस ले लिया है। हालांकि,अभी तक इस फिल्म से अभिनेत्री के बाहर होने की वजह का खुलासा नहीं हो सका है। खबरों की माने तो अभिनेत्री ने सुकेश चंद्रशेखर मामले की वजह से यह फैसला किया है।
3 of 5
जैकलीन फर्नांडीज
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि जैकलीन के फिल्म से बाहर होने के बाद अब मेकर्स ने फिल्म के लिए दूसरी अभिनेत्री की तलाश शुरू नहीं की है। उन्हें उम्मीद है कि अभिनेत्री फिल्म में फिर से वापसी करेंगी। नागार्जुन और जैकलीन के फैंस दोनों की जोड़ी को एक साथ देखने के लिए काफी उत्साहित थे। लेकिन अब ऐसा लगता है कि शायद फैंस की यह इच्छा अधूरी ही रह जाएगी।
सुकेश चंद्रशेखर के ठगी मामले में अभिनेत्री का नाम सामने आने के बाद से ही उनकी परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। दरअसल इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय एक्ट्रेस से तीन बार पूछताछ कर चुका है। पूछताछ के दौरान अभिनेत्री ने सुकेश संग अपने रिश्ते से इनकार किया था। लेकिन बाद में सामने आई तस्वीरें कुछ अलग ही सच बयां कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें वायरल होने के बाद अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए सभी से अनुरोध किया था कि उनकी निजता में दखल देने वाली तस्वीरों को प्रसारित ना करें। सुकेश चंद्रशेखर के ठगी मामले में अभिनेत्री लगातार ईडी की रडार पर है। इसी वजह से उन्हें देश से बाहर जाने की भी अनुमति नहीं दी जा रही है, जिसकी वजह से वह इस बार क्रिसमस पर अपने घर भी नहीं जा सकीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।