फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जन्मदिन: तंगी की वजह से स्कूल छोड़ एक्टिंग की दुनिया में आ गए थे जगदीप, 400 फिल्में करने के बाद कहलाए 'सूरमा भोपाली'

Mon, 29 Mar 2021 09:39 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 29 Mar 2021 09:39 AM IST
विज्ञापन
Jagdeep Birth Anniversary Lesser Known facts About Soorma Bhopali
जगदीप - फोटो : Instagram

फिल्म 'शोले' में सूरमा भोपाली के किरदार से मशहूर हुए दिग्गज कॉमेडियन जगदीप का आज जन्मदिन है। पिछले साल ही जगदीप हम सभी को हमेशा के लिए छोड़कर चले गए। जगदीप कैंसर और उम्र संबंधी बीमारियों से पीड़ित थे। जगदीप ने करीब 400 फिल्मों में काम किया, साल 1975 में आई रमेश सिप्पी की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'शोले' से उन्हें विशेष पहचान मिली। जगदीप 2012 में फिल्म 'गली गली चोर है' में आखिरी बार दिखे थे। चलिए उनके जन्मदिन पर आपको बताते हैं उनकी कुछ अनसुनी बातें...

Jagdeep Birth Anniversary Lesser Known facts About Soorma Bhopali
जगदीप - फोटो : सोशल मीडिया

जगदीप का जन्म ब्रिटिश इंडिया के दतिया सेंट्रल प्रोविंस में (अब मध्य प्रदेश) 29 मार्च 1939 को हुआ था। उनका असली नाम सैयद इश्तियाक अहमद जाफरी था। बचपन में ही जगदीप के सिर से पिता का साया उठ गया। पिता के निधन और 1947 में देश के बंटवारे के बाद परिवार में पैसों की तंगी आने लगी।

Jagdeep Birth Anniversary Lesser Known facts About Soorma Bhopali
जगदीप - फोटो : सोशल मीडिया

पेट पालने के लिए उनकी मां परिवार के साथ मुंबई आ गईं। मुंबई में जगदीप की मां कनीज हैदर घर चलाने के लिए एक अनाथालय में खाना बनाने का काम करने लगीं। बच्चे को स्कूल भेजने के लिए मां ने पाई पाई बचाना शुरू किया लेकिन मां को इतनी मेहनत करता देख जगदीप ने स्कूल छोड़ने का फैसला कर लिया और सड़कों पर सामान बेचने लगे। करीब 12 साल की उम्र में उन्होंने साल 1951 में आई फिल्म 'अफसाना' से अपने अभिनय का सफर शुरू किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jagdeep Birth Anniversary Lesser Known facts About Soorma Bhopali
जगदीप - फोटो : ट्विटर

जगदीप को असली पहचान फिल्म 'शोले' से मिली। इस फिल्म में उन्होंने सूरमा भोपाली का किरदार निभाया था। सूरमा भोपाली का किरदार भोपाल के फॉरेस्ट ऑफिसर नाहर सिंह पर आधारित था। इस फॉरेस्ट ऑफिसर को डींगे मारने की आदत थी। इस कारण लोगों ने उसका नाम सूरमा रख दिया था।

विज्ञापन
Jagdeep Birth Anniversary Lesser Known facts About Soorma Bhopali
जावेद जाफरी,जगदीप - फोटो : सोशल मीडिया
जगदीप ने तीन शादियां की थीं। उन्होंने नसीम बेगमम, सुगरा बेगम और नज़ीमा से शादी रचाई। जगदीप के तीन बेटे हैं, हुसैन जाफरी, जावेद जाफरी और नावेद जाफरी। जावेद जाफरी भी जाने माने अभिनेता हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed