सब्सक्राइब करें

जगजीत सिंह की गजल सुनने के लिए पायलट ने की थी 30 मिनट बाद प्लेन की लैंडिंग, दिलचस्प है किस्सा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, Published by: अपूर्वा राय Updated Fri, 08 Feb 2019 07:33 AM IST
विज्ञापन
Jagjit Singh birth anniversary know some unknown facts about his life
Jagjit Singh

गजलों को महफिलों और दरबारों की गायकी की छवि से आम जनमानस का हिस्सा बनाने का श्रेय अगर किसी को दिया जा सकता है तो वो हैं जगजीत सिंह। 8 फरवरी, 1941 को राजस्थान के श्रीगंगानगर में जन्में जगजीत सिंह ने अपनी गायकी से सारी दुनिया में अपनी पहचान बनाई। शायर और फिल्मकार गुलजार के सीरियल 'मिर्जा गालिब' से जगजीत सिंह का बहुत नाम हुआ। गजल सम्राट जगजीत सिंह आज हमारे बीच होते तो अपना 78 वां बर्थडे मना रहे होते। आइए उनकी बर्थ एनिवर्सिरी पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।

Trending Videos
Jagjit Singh birth anniversary know some unknown facts about his life
Jagjit Singh

जालंधर के डीएवी कॉलेज में पढ़ते हुए जब जगजीत सिंह हॉस्टल में रहते थे तो लड़के उनके आसपास के कमरों में रहना पसंद नहीं करते थे क्योंकि जगजीत सिंह सुबह पांच बजे उठ कर दो घंटे रियाज करते थे। वे न खुद सोते थे, न बगल में रहने वाले लड़कों को सोने देते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jagjit Singh birth anniversary know some unknown facts about his life
Jagjit Singh

बहुत कम लोगों को पता है कि ऑल इंडिया रेडियो के जालंधर स्टेशन ने उन्हें उपशास्त्रीय गायन की शैली में फेल कर दिया था। जगजीत सिंह को शास्त्रीय शैली में बी ग्रेड के गायक का दर्जा दिया गया। 

Jagjit Singh birth anniversary know some unknown facts about his life
jagjit singh
जगजीत सिंह हर दो साल पर एक एलबम रिलीज करना पसंद करते थे, क्योंकि उनका मानना था कि सुनने वालों को थोड़ी प्रतीक्षा करवानी चाहिए। बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक जब जगजीत सिंह को पहली बार दिल का दौरा पड़ा था तो उन्हें मजबूरन सिगरेट छोड़नी पड़ी। उन्हें इसके कारण अपनी कुछ अन्य आदतों को भी छोड़ देना पड़ा। मसलन अपने गले को गर्म करने के लिए स्टील के ग्लास में थोड़ी-सी रम पीना।
विज्ञापन
Jagjit Singh birth anniversary know some unknown facts about his life
jagjit singh
एक बार जब मशहूर गजल गायक जगजीत सिंह पाकिस्तान इंटरनेशनल (पीआईए) के विमान से कराची से दिल्ली लौट रहे थे। तब जब विमान कर्मियों को जगजीत सिंह के बारे में पता चला तो उन्होंने उनसे अनुरोध किया कि वे उन्हें कुछ गजलें सुनाएं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed