फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jagjit Singh Birthday Special: पेट भरने के लिए कभी शादियों में गाया करते थे जगजीत सिंह, ऐसे बने गजल सम्राट

Tue, 08 Feb 2022 08:23 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 08 Feb 2022 08:23 AM IST
विज्ञापन
Jagjit Singh Birthday Special: here are 10 unknown facts about the King of Ghazals Jagjit Singh
जगजीत सिंह - फोटो : Social Media

मनोरंजन जगत के प्रसिद्ध गजल गायक जगजीत सिंह का जन्म आज ही के दिन सन 1941 को हुआ था। जगजीत सिंह की रूहानी आवाज का जादू आज भी हर उम्र के लोगों पर चलता है। हालांकि उनके जीवन में एक समय ऐसा भी था जब उन्हें बी ग्रेड सिंगर का दर्जा दिया गया था। जब वह अपना पेट भरने के लिए  शादी और पार्टियों में गाना गाया करते थे। आइए उनके जन्मदिन के मौके पर आपको कुछ अनसुने किस्से बताते हैं।

Jagjit Singh Birthday Special: here are 10 unknown facts about the King of Ghazals Jagjit Singh
जगजीत सिंह - फोटो : Social Media

1. अपने संघर्ष के दिनों में, जगजीत सिंह को मनोरंजन जगह से जुड़ने का पहला मौका एक्टिंग के जरिए मिला। उन्हों एक गुजराती फिल्म में नायक की भूमिका निभाने का ऑफर दिया गया था। हालांकि जगजीत सिंह ने विनम्रता से इस ऑफर को ठुकरा दिया क्योंकि वह गायन में आगे बढ़ना चाहते थे। हालांकि, उन्होंने उस फिल्म में एक गुजराती भजन जरूर गाया था।

2. मो. रफ़ी उनके आदर्श थे और वे जालंधर में ऑल इंडिया रेडियो पर रफ़ी के गीत गाते थे।

Jagjit Singh Birthday Special: here are 10 unknown facts about the King of Ghazals Jagjit Singh
जगजीत और चित्रा - फोटो : self

3. जगजीत और चित्रा सिंह ने एक बहुत ही साधारण समारोह में शादी की जो केवल दो मिनट तक चली और उसकी कीमत सिर्फ ₹30 थी।

4. जगजीत सिंह के पिता ने बहुत कम उम्र में उनकी प्रतिभा को पहचान लिया था, इसके बावजूद उन्होंने जगजीत सिंह को इंजीनियरिंग करने के लिए मना लिया। बाद में, उनके पिता ने यूपीएससी परीक्षा देने के लिए भी जगजीत सिंह पर जोर डाला था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Jagjit Singh Birthday Special: here are 10 unknown facts about the King of Ghazals Jagjit Singh
Jagjit Singh

5. जगजीत सिंह ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से इतिहास में एमए करना शुरू किया, लेकिन लगभग दो साल तक पढ़ाई करने के बाद भी वह कभी भी इस कोर्स को पूरा नहीं कर पाए।

6. वह अपने परिवार के किसी भी सदस्य को बताए बिना 1965 में मुंबई आ गए।

विज्ञापन
Jagjit Singh Birthday Special: here are 10 unknown facts about the King of Ghazals Jagjit Singh
Jagjit Singh

7. मुंबई (तब बॉम्बे) में अपने शुरुआती दिनों में, जगजीत सिंह ने जिंगल्स की रचना करके अपना जीवन यापन किया। यहां तक कि वह फिल्मों में ब्रेक पाने की उम्मीद में फिल्म पार्टियों में गाना भी गाते थे। उन्होंने डबिंग आर्टिस्ट के रूप में भी काम खोजने की कोशिश की लेकिन किस्मत उनके साथ नहीं थी।

8. जगजीत सिंह 1987 में 'बियॉन्ड टाइम' शीर्षक से एक डिजिटल एल्बम रिकॉर्ड करने वाले पहले भारतीय संगीतकार थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed