जान्हवी कपूर अपनी मां श्रीदेवी के बहुत करीब थीं। जान्हवी जब अपनी पहली फिल्म धड़क की शूटिंग कर रही थीं तभी दुबई में श्रीदेवी का निधन हो गया था। जान्हवी ने कई बार इस बात जिक्र किया कि श्रीदेवी उनकी डेब्यू फिल्म देखना चाहती थीं लेकिन ऐसा होने से पहले ही उनका निधन हो गया। आज जान्हवी का जन्मदिन है।
जान्हवी को फिल्मों में आने से क्यों मना करती थीं श्रीदेवी? ऐसी थी मां-बेटी की आखिरी मुलाकात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीदेवी के निधन के बाद जान्हवी ने वोग मैगजीन को एक इटरव्यू दिया था। ये इंटरव्यू करण जौहर ने लिया था। इस दौरान करण ने खुलासा किया था कि श्रीदेवी ने 'धड़क' का 25 मिनट का फुटेज देखा था। इसे देखने के बाद उन्होंने अपनी बेटी को कुछ टिप्स भी दी थीं।
जाह्नवी कपूर ने बताया था, 'मां ने मुझे फुटेज में पहली बार देखकर कहा था कि तुम्हारा मस्कारा काफी फैल गया है, जो तुम्हें भी डिस्टर्ब कर रहा है। तुम कभी चेहरे पर किसी चीज को आने से नहीं रोक सकती। इसलिए पहले से तैयार रहो।
जाह्नवी ने कहा था, 'मैंने लंदन के एक्टिंग स्कूल से पढ़ाई की है। मुझे वहां पहली बार छोड़ते हुए मां ने कहा था कि कमल को कीचड़ में छोड़ रही हूं। मां नहीं चाहती थीं कि मैं फिल्मी दुनिया में कदम रखूं। वो खुशी(श्रीदेवी की छोटी बेटी) के फिल्मों में आने को लेकर निश्चिंत थीं। उन्हें हमेशा लगता था कि मैं बहुत सेंसिटिव हूं।'
जाह्नवी ने बताया था, 'दुबई निकलने से पहले मैं मां के साथ समय नहीं बिता सकी थी। पूरा दिन शूट के बाद उनसे देर शाम मुलाकात हुई थी। मुझे हमेशा मां ही सुलाया करती थीं। उस दिन भी मैंने उनसे सुलाने को कहा था। लेकिन मां शादी में जाने की तैयारियों में काफी व्यस्त थीं। मैं अपने कमरे में जाकर सो गई, मुझे याद है देर रात वो मेरे कमरे में मुझे सुलाने आई थीं, नींद में भी मैं उनके हाथों को अपने माथे पर महसूस कर रही थी। मां के जाने के बाद हमारा परिवार और करीब आ गया है लेकिन मां की कमी कोई पूरी नहीं कर सकता है।'
कोरोनावायरस की वजह से हुआ सलमान खान का नुकसान, मजबूरी में करना पड़ा ये मुश्किल काम