श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर के लिए आज बहुत बड़ा दिन है । आज यानी 11 जून को जाह्नवी कपूर की डेब्यू फिल्म 'धड़क' का ट्रेलर रिलीज हुआ है । ट्रेलर में जाह्नवी की एक्टिंग स्किल्स बखूबी निखरकर आई हैं । ईशान के साथ जाह्नवी की जोड़ी बेहद खूबसूरत लग रही है ।
श्रीदेवी के जाते ही अर्जुन कपूर ने मिटाई 21 साल की दूरियां, सौतेली बहनों को दे रहे मां जैसा प्यार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेलर लॉन्च के लिए करण जौहर ने एक इवेंट ऑर्गनाइज किया । जहां फिल्म की पूरी कास्ट पहुंची थी । इसके अलावा श्रीदेवी की कमी पूरी करने के लिए कपूर खानदान जाह्नवी को सपोर्ट करने पहुंचा । इस दौरान जाह्नवी ने ग्रीन कलर का अनारकली सूट पहना था। आज अगर श्रीदेवी होतीं तो वो इस इवेंट में नजर आतीं ।
A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor) on
जाह्नवी के साथ इस वक्त सबसे बड़ा सपोर्ट अर्जुन कपूर का है । ट्रेलर लॉन्च से पहले अर्जुन ने जाह्नवी के लिए एक मैसेज लिखा । उन्होंने बड़े भाई होने के नाते जाह्नवी को शुभकामनाएं दीं । साथ ही मुंबई में उनके साथ मौजूद ना होने पर माफी भी मांगी । वहीं अर्जुन के मैसेज पर जाह्नवी ने लिखा, 'मैं वादा करती हूं कि आपको मुझ पर गर्व होगा ।'
श्रीदेवी का निधन 24 फरवरी को हुआ था । उस दौरान जाह्नवी इस फिल्म की शूटिंग कर रही थीं । वहीं अर्जुन भी मुंबई से बाहर अपनी फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' की शूटिंग कर रहे थे । जब उन्हें श्रीदेवी के बारे में पता चला तो वो अपना सारा काम छोड़कर मुंबई पहुंचे ।
घर पहुंचने के बाद अर्जुन ने सबसे पहले अपनी दोनों सौतेली बहनों को गले लगाया । तब से अब तक 4 महीने हो चुके हैं और अर्जुन अपनी दोनों बहनों के साथ उनकी हिम्मत बनकर खड़े रहे । एक समय था जब अर्जुन अपनी सौतेली बहनों से बात तक नहीं करते थे ।