{"_id":"5d1596da8ebc3e3cd62b9456","slug":"janhvi-kapoor-enjoy-with-khushi-kapoor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बहन खुशी के साथ वादियों के बीच घूमने निकलीं जाह्नवी कपूर, पेड़ पर चढ़ खिंचवाई तस्वीरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बहन खुशी के साथ वादियों के बीच घूमने निकलीं जाह्नवी कपूर, पेड़ पर चढ़ खिंचवाई तस्वीरें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Fri, 28 Jun 2019 09:56 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
janhvi kapoor
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'रूही आफजा' की शूटिंग कर रही हैं । शूटिंग के बीच से समय निकालकर जाह्नवी अपनी बहन खुशी और टीम के साथ घूमने निकलीं । पहाड़ों के बीच गर्ल गैंग के साथ एंज्वॉय करते हुए जाह्नवी ने कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं । एक तस्वीर में तो जाह्नवी पेड़ पर चढ़ी दिख रही हैं ।
2 of 5
janhvi kapoor
- फोटो : social media
वहीं कुछ तस्वीरें नदी के किनारे की हैं । जाह्नवी और खुशी की इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं । सेलेब्रिटी स्टाइलिस्ट तान्या घावरी ने कमेंट करते हुए लिखा, 'तुम पेड़ पर क्यों चढ़ी हो जाह्नवी कपूर ।' जाह्नवी ने एक सेल्फी भी खुशी कपूर के साथ शेयर की है । वहीं एक और तस्वीर में एक कुत्ता इस गर्ल गैंग के पास आता है और वो उसके साथ खेलने लगती हैं ।
3 of 5
janhvi kapoor
- फोटो : social media
बता दें कि जाह्नवी का इससे पहले एक वीडियो सामने आया था जो उनके फैन पेज से शेयर किया गया था । इस वीडियो में जाह्नवी बैली डांस करती नजर आ रही थीं । जान्हवी के इस डांस वीडियाे को देख फैंस ने उनकी बहुत तारीफ की थी । वहीं कुछ ने जान्हवी को ट्रोल करने की भी कोशिश की । जान्हवी के फैंस ने ट्रोल करने वालों को फटकार भी लगाई ।
जान्हवी की एक फैन ने लिखा, ‘कुछ लोग इतने निगेटिव होते हैं कि उन्हें हर बात पर ट्रोल करने की आदत हो जाती है। जान्हवी कपूर को ऐसे लोगों को नजरअंदाज करना चाहिए और अपने दिल की करनी चाहिए।’ जान्हवी के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभी वो फिल्म 'रूहीआफजा' की शूटिंग कर रही हैं । इसके अलावा उनके पास गुंजन सक्सेना की बायोपिक भी है । साथ ही 'दोस्ताना 2' में भी उनकी एंट्री हुई है ।
फिल्म में कार्तिक आर्यन भी नजर आएंगे । धर्मा प्रोडक्शन्स ने 'दोस्ताना 2' का एलान करते समय इसके एक हीरो की जगह खाली रखी है। समझा जा रहा है कि ये हीरो ईशान खट्टर हो सकते हैं। ईशान और करण के रिश्ते भी फिल्म 'धड़क' के बाद से ज्यादा अच्छे नहीं रहे हैं । फिल्म 'दोस्ताना 2' का निर्देशन कॉलिन डि कुन्हा करेंगे। कॉलिन तमाम कामयाब और चर्चित फिल्मों जैसे संजू, सीक्रेट सुपरस्टार, एनएस 10, पीके और भाग मिल्खा भाग में बतौर सहायक निर्देशक काम कर चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।