फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ब्वॉयफ्रेंड के साथ एंजॉय कर रहीं आमिर की बेटी, डांस करते हुए वीडियो आया सामने

Fri, 28 Jun 2019 09:37 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Fri, 28 Jun 2019 09:37 AM IST
विज्ञापन
aamir khan daughter ira khan time spend with mishaal kirpalani
kiara advani - फोटो : social media

आमिर खान की बेटी इरा खान इन दिनों अपने ब्वॉयफ्रेंड मिशाल कृपलानी के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। पिछले दिनों इरा खान ने अपने रिश्ते को कंफर्म किया था। अब इरा और मिशाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

aamir khan daughter ira khan time spend with mishaal kirpalani
ira khan
वीडियो में इरा अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। दोनों अपने दोस्तों के साथ हैं जहां ये कपल बाहों में बाहें डाले डांस कर रहा है। इस दौरान इरा खान अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ बेहद खुश नजर आ रही हैं। कैमरे की ओर देखते हुए इरा आखिर में मिशाल को गले लगा लेती हैं। इरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये वीडियो शेयर किया है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

I just wanna dance with you💃🏻 @mishaalkirpalani 🎤 @princetonugoeze11 . . . #dance #slowdance #thirdwheel #love #squishies #karaoke

A post shared by Ira Khan (@khan.ira) on

aamir khan daughter ira khan time spend with mishaal kirpalani
ira khan - फोटो : file photo

इरा ने अपने रिलेशनशिप को तब कंफर्म किया था जब एक फैन ने उनसे सवाल पूछा था। इस पर इरा ने मिशाल के साथ एक तस्वीर के साथ जवाब दिया। तस्वीर में वो मिशाल को हग कर रही थीं। इस स्टोरी में इरा ने मिशाल को टैग भी किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
aamir khan daughter ira khan time spend with mishaal kirpalani
ira khan - फोटो : social media

जिसके बाद हर कोई जानना चाह रहा था कि जिस लड़के को इरा डेट कर रही हैं, वो कौन है। बता दें कि मिशाल न्यूयॉर्क बेस्ड म्यूजिक कंपोजर, प्रोड्यूसर और आर्टिस्ट हैं। ये पहली बार नहीं है जब इरा ने मिशाल के साथ कोई तस्वीर वीडियो शेयर किया हो। इरा अक्सर मिशाल के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं।

विज्ञापन
aamir khan daughter ira khan time spend with mishaal kirpalani
ira khan - फोटो : file photo

22 साल की इरा अभी पढ़ाई कर रही हैं। इरा, आमिर खान और उनकी पहली पत्नी रीना दत्ता की बेटी हैं। माना जा रहा है कि वो जल्द बॉलीवुड में डेब्यू कर सकती है। इरा के बारे में पिता आमिर खान ने बताया था कि उनका इंट्रेस्ट फिल्म मेकिंग में है। इरा अक्सर अपने पिता आमिर के साथ भी वक्त बिताती दिखती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed