{"_id":"5d1585618ebc3e3c9c05bd32","slug":"anand-l-rai-birthday-special-stoty-here-some-unknown-facts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिल्मों में आने से पहले इंजीनियर थे आनंद एल राय, जन्मदिन पर जानिए रोचक बातें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फिल्मों में आने से पहले इंजीनियर थे आनंद एल राय, जन्मदिन पर जानिए रोचक बातें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Fri, 28 Jun 2019 08:45 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
anand l rai
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रांझणा, तनु वेड्स मनु और तनु वेड्स मनु रिटर्न्स जैसी सुपरहिट फिल्में देने वाले डायरेक्टर आनंद एल राय का जन्म 28 जून 1971 को दिल्ली में हुआ था। भारत-पाकिस्तान बंटवारे के बाद उनका परिवार देहरादून आ गया था। बाद में आनंद एल राय के पिता दिल्ली शिफ्ट हो गए।
2 of 5
anand l rai
- फोटो : amar ujala
आनंद एल राय की स्कूलिंग दिल्ली से हुई। महाराष्ट्र के औरंगाबाद से उन्होंने कम्प्यूटर इंजीनियरिंग की। पढ़ाई खत्म होने के बाद आनंद एल राय ने बतौर इंजीनियर नौकरी भी की लेकिन नौकरी में उनका मन नहीं लगा और मुंबई चले गए।
3 of 5
anand l rai
- फोटो : file photo
आनंद एल राय के भाई रवि राय उस दौरान टीवी के लिए कई शोज डायरेक्ट करते थे। आनंद एल राय अपने भाई के साथ जुड़े और बतौर असिस्टेंट काम करना शुरू कर दिया। उन्होंने कुछ शो भी डायरेक्ट किया। आनंद एल राय ने बॉलीवुड में अपना डेब्यू जिम्मी शेरगिल के साथ फिल्म स्ट्रैंजर ऑन ए ट्रेन से की। यह एक साइकलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Tanu Weds Manu Returns
- फोटो : file photo
साल 2011 में रिलीज हुई तनु वेड्स मनु से आनंद एल राय को बड़ी सफलता मिली। यही नहीं इस फिल्म से एक्ट्रेस कंगना रनौत के करियर को भी बहुत फायदा पहुंचा। 2 साल बाद आनंद एल राय ने धनुष और सोनम कपूर के साथ रांझणा बनाई। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़े। 2015 में उनकी फिल्म तनु वेड्स मनु रिटर्न्स रिलीज हुई जो सुपरहिट रही।
विज्ञापन
5 of 5
shahrukh khan, anand l rai
- फोटो : file photo
आनंद एल राय की आखिरी रिलीज फिल्म जीरो थी। रोमांटिक ड्रामा पर आधारित इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ मुख्य भूमिका में थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही। यही नहीं आनंद एल राय और शाहरुख खान को इस फिल्म के लिए क्रिटिक्स की काफी आलोचना झेलनी पड़ी। डायरेक्शन के अलावा आनंद एल राय प्रोडक्शन हाउस कलर येलो के तहत कई फिल्में भी प्रोड्यूस कर चुके हैं। इनमें निल बटे सन्नाटा, हैप्पी भाग जाएगी, शुभ मंगल सावधान, मुक्काबाज, मनमर्जियां और तुम्बाड जैसी फिल्में प्रमुख हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।