{"_id":"67c4a127e86865aa7303692e","slug":"janhvi-kapoor-fans-misbehave-with-actress-for-a-selfie-picture-netizens-react-2025-03-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Janhvi Kapoor: जान्हवी कपूर संग फैन ने किया मिसबिहेव, सोशल मीडिया यूजर्स का फूटा गुस्सा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Janhvi Kapoor: जान्हवी कपूर संग फैन ने किया मिसबिहेव, सोशल मीडिया यूजर्स का फूटा गुस्सा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Sun, 02 Mar 2025 11:50 PM IST
सार
कई बार फैंस हद पाकर करके कुछ ऐसा कर देते हैं कि सेलिब्रिटी, बॉलीवुड स्टार्स को भी बुरा फील होता है। हाल ही में जान्हवी कपूर के साथ भी ऐसा ही एक वाक्या हुआ। एक्ट्रेस के साथ एक फैन ने मिसबिहेव किया। फैन के इस बर्ताव को सोशल मीडिया यूजर्स ने भी क्रिटिसाइज कर दिया।
विज्ञापन
1 of 5
जान्हवी कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम@janhvikapoor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
कुछ महीनों पहले एयरपोर्ट पर करीना कपूर खान के साथ फोटो लेने के लिए फैंस ने उन्हें घेर लिया था, उनके साथ काफी मिसबिहेव किया। ऐसा ही सिचुएशन का सामना अब जान्हवी कपूर को करना पड़ा। एक फैन ने फोटो खिंचवाने के लिए एक्ट्रेस के साथ खराब बिहेव किया। जानिए, क्या हुआ जान्हवी के साथ?
2 of 5
जान्हवी कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम @janhvikapoor
जब फैंस ने जबरदस्ती मास्क उतार दिया
हाल ही में मुंबई में जान्हवी कपूर नजर आईं। कुछ फैंस ने उन्हें देखा, वे लोग जान्हवी के साथ फोटो खिंचवाना चाहते थे। ऐसी ही एक फैन ने जान्हवी के साथ फोटाे क्लिक करवाने के लिए उनका मास्क उतारने की कोशिश की। अचानक यह देख जान्हवी पीछे हो गईं और खुद ही अपना मास्क उतारकर फोटो क्लिक करवाया। फिर वह आगे बढ़ गईं।
3 of 5
जान्हवी कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया यूजर्स ने किया रिएक्ट
जब जान्हवी कपूर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो यूजर्स का कहना था कि फैंस को एक्ट्रेस की प्राइवेसी का सम्माना करना चाहिए। सोशल मीडिया यूजर्स का यह भी मानना है कि कुछ लोगों को बिल्कुल भी तमीज नहीं होती है। एक यूजर का कहना था कि आप किसी सेलिब्रिटी को जानते लेकिन वह आपको नहीं जानता है,ऐसे में थोड़ा तो अच्छे से बिहेव करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फिल्म 'परम सुंदरी' में सिद्धार्थ-जान्हवी कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम-@maddockfilms
जान्हवी-सिद्धार्थ मल्होत्रा की अपकमिंग फिल्म
जहां तक जान्हवी कपूर के वर्क फ्रंट की बात है तो वह सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ एक फिल्म ‘परम सुंदरी’ में नजर आएंगी। हाल ही में इस फिल्म की शूटिंग का केरल शेड्यूल खत्म हुआ है। इस शूटिंग को लेकर जान्हवी ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था और केरल शूटिंग के एक्सपीरियंस को यादगार बताया था।
विज्ञापन
5 of 5
शिखर और जान्हवी कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम@orry
लव लाइफ को लेकर भी चर्चा
करियर ही नहीं जान्हवी कपूर अपनी लव लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। वह शिखर पहाड़िया संग रिलेशनशिप में हैं। दोनों को अकसर ही साथ देखा जाता है। शिखर, जान्हवी के फैमिली फंक्शन में भी शामिल होते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।