बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी इस समय अपनी आगामी फिल्म 'गुडलक जैरी' को लेकर चर्चा में हैं। फैंस को इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार है। कुछ दिनों पहले मेकर्स ने इसका ट्रेलर रिलीज किया था, जो काफी धमाकेदार था, अब इसका गाना 'मोर मोर' भी रिलीज किया जा चुका है। जिसमें जबरदस्त एक्शन, ड्रामा के साथ कॉमेडी का भी डबल डोज है। यकीनन गाना देखने के बाद फिल्म को लेकर आपकी एक्साइटमेंट और बढ़ने वाली है।
Good Luck Jerry Song: 'गुडलक जैरी' का गाना 'Mor Mor' हुआ रिलीज, हाईवोल्टेज ड्रामे के साथ कॉमेडी का तड़का
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाना देखकर नहीं रुकेगी हंसी
गुडलक जैरी के ट्रेलर में तो आपको जमकर हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला ही था, गाने में भी जबरदस्त धमाका है। जान्हवी भी कहीं मासूम तो कहीं धाकड़ अंदाज में दिखाई दे रही हैं। 'मोर मोर' गाना देखने के बाद आपके चेहरे पर भी हंसी जरूर आ जाएगी।
जान्हवी ने खासतौर पर सीखी बिहारी बोली
बात करें फिल्म 'गुडलक जैरी' की तो इसमें जान्हवी कपूर एक ऐसी लड़की का किरदार निभा रही है जो परेशानी की वजह से ड्रग डीलर बन जाती है और यहां से शुरू होता है उसकी जिंदगी में उथल-पुथल का बवंडर। फिल्म के लिए जान्हवी ने खास तौर पर बिहारी भाषा की वर्कशॉप भी ली है ताकि अपने किरदार को बेहतरी के साथ निभा सकें।
इस दिन रिलीज होगी फिल्म 'गुडलक जैरी'
सिद्धार्थ सेन के निर्देशन में बनी एक्शन कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'गुडलक जैरी' 29 जुलाई को ओटीटी प्लेटफार्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में जान्हवी के अलावा दीपक डोबरियाल, मीता वशिष्ठ और नीरज सूद भी अहम भूमिका में दिखेंगे।