फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्यों दिल में उतरने में रुकावट बन सकती है ईशान-जाह्नवी की धड़क, ये हैं 5 कमियां

Fri, 20 Jul 2018 10:26 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 20 Jul 2018 10:26 AM IST
विज्ञापन
Janhvi kapoor ishaan khattar film dhadak 5 mistakes
dhadak

श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर और ईशान खट्टर की जिस फिल्म का सबको बेसब्री से इंतजार था वो फिल्म 'धड़क' आखिरकार आज रिलीज हो गई है। करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी इस फिल्म के निर्देशक हैं शशांक खेतान। यह फिल्म मराठी भाषा की सुपरहिट फिल्म 'सैराट' का हिन्दी रीमेक है। साल 2016 में आई फिल्म सैराट जिन्होंने देखी है उन्हें धड़क पसंद नहीं आएगी बेशक फिल्म 'सैराट' की रीमेक है। नागराज मंजुले की मराठी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'सैराट' ने जो कमाल दिखाया था वो कमाल धड़क नहीं दिखा पाई है, कैसे आइए जानते हैं।

Janhvi kapoor ishaan khattar film dhadak 5 mistakes
Dhadak
खराब मेवाड़ी बोलना
फिल्म ‘धड़क’ की सबसे बड़ी खामी इसके किरदारों ने बहुत ही खराब मेवाड़ी बोली है। कई बार तो जाह्नवी और ईशान मेवाड़ी बोलते-बोलते हरियाणवी में बात करने लगते हैं। जबकि सैराट में ऐसा कुछ भी नहीं था सैराट जब रिलीज हुई थी जिन्हें मराठी नहीं समझ आती वो भी फिल्म देखने के लिए सिनेमाघरों तक जा पहुंचे थे।
Janhvi kapoor ishaan khattar film dhadak 5 mistakes
dhadak
धीमी है फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी बाकी लव स्टोरीज की तरह ही है। फिल्म में कुछ नयापन देखने को नहीं मिला। फिल्म में बहुत जल्दी-जल्दी गानें आते हैं जो फिल्म के फ्लो को खराब कर देते हैं। जाह्नवी और ईशान की लव स्टोरी के बीच विलेन बनता है जाह्नवी का परिवार लेकिन सैराट में परश्या और आर्ची के प्यार के खिलाफ उनका पूरा समाज होता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Janhvi kapoor ishaan khattar film dhadak 5 mistakes
dhadak

जाह्नवी की खूबसूरती ने किया कायल एक्टिंग ने नहीं
इसमें कोेई शक नहीं कि जाह्नवी फिल्म में काफी खूबसूरत लग रही हैं। इसके साथ ही उनके आउटफिट्स भी काफी खूबसूरत हैं। लेकिन जाह्नवी की एक्टिंग में जान नहीं है। उनकी डायलॉग डिलीवरी ज्यादा अच्छी नहीं लगी जैसा कि ट्रेलर देखने के बाद ही पता चल गया था। फिल्म में जाह्नवी की उम्र भी ईशान से ज्यादा लग रही है। 

विज्ञापन
Janhvi kapoor ishaan khattar film dhadak 5 mistakes
dhadak
‘सैराट’ से बिल्कुल अलग है धड़क
जहां नागराज मंजुले की ‘सैराट’ में भारत की जाति व्यवस्था पर फोकस था किया गया था, वहीं शशांक खेतान की ‘धड़क’ में जाह्नवी और ईशान की लव-स्टोरी पर ज्यादा फोकस रखा गया है। फिल्म का क्लाइमेक्स बदल दिया गया है बावजूद इसके फिल्म किसी के दिल में नहीं उतर पाई है। ईशान इससे ज्यादा अच्छी एक्टिंग कर सकते थे।

खैर जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर की ‘धड़क’, ‘सैराट’ जितनी अच्छी है या नहीं, इसका फैसला आपको सिनेमाघर में खुद ही करना होगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed