फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान की फिल्म 'रेस 3' में गाना गाने वाले इस सिंगर पर रेप का आरोप, लड़की ने दर्ज कराया केस

Fri, 20 Jul 2018 09:35 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 20 Jul 2018 09:35 AM IST
विज्ञापन
singer aman deep singh lamba booked in rape case delhi

सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' में गाना गाने वाले सिंगर पर रेप का मामला दर्ज हुआ है। इवेंट मैनेजमेंट से जुड़ी एक लड़की ने पंजाबी पॉप सिंगर अमन दीप सिंह पर रेप का केस दर्ज कराया है। लड़की का आरोप है कि अमन दीप ने उसे नौकरी दिलाने का झांसा दिया और शादी करने का प्रस्ताव रखा। शिकायत के बाद दिल्ली के महरौली पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कर लिया गया है।

singer aman deep singh lamba booked in rape case delhi

लड़की का आरोप है कि अमन दीप सिंह ने उससे एक फाइव स्टार होटल में इवेंट के दौरान मुलाकात की थी। कुछ ही मिनट की इस मुलाकात के बाद अमन दीप ने उसे अपने पंजाबी एल्बम में काम देने का वादा किया। इसी दौरान अमन दीप और लड़की ने एक दूसरे को अपने नंबर दिए। 

singer aman deep singh lamba booked in rape case delhi

अमन दीप ने कई मुलाकातों के बाद शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में लड़की को पता चला कि वो तो पहले से ही शादीशुदा है। लड़की ने जब इस बारे में अमन दीप से बात करनी चाही तो उसने लड़की और उसकी मां दोनों के नंबर ब्लॉक कर दिए। लड़की ने मिलने की भी कई बार कोशिश की लेकिन वो कामयाब नहीं हो पाई

विज्ञापन
विज्ञापन
singer aman deep singh lamba booked in rape case delhi

लड़की के परिवार का आरोप है कि पुलिस में शिकायत दर्ज होने के बाद अमन दीप ने लड़की का करियर खत्म करने की धमकी दी। दिल्ली के महरौली पुलिस स्टेशन में अमन दीप सिंह के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया गया है लेकिन अमन दीप ने साकेत कोर्ट से अग्रिम जमानत ले ली है। अब मामले की अगली सुनवाई शनिवार को होगी।

विज्ञापन
singer aman deep singh lamba booked in rape case delhi

लड़की की मां ने बताया कि अमन दीप की धमकियों से परिवार डरा हुआ है और उन लोगों को लगातार धमकियां मिल रही हैं। उसने उनकी बेटी को शादी का झांसा देकर गलत काम किया जबकि वो पहले से ही शादीशुदा था। बता दें कि अमन दीप सिंह ने हाल ही में 'रेस 3' के लिए गाना गाया है। उसने हनी सिंह के साथ भी काम किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed