{"_id":"5d3310fa8ebc3e6d1e2bd6a1","slug":"janhvi-kapoor-ishaan-khatter-film-dhadak-complete-one-year-janhvi-cried-in-bathroom-for-criticism","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'धड़क' में खराब एक्टिंग का रिव्यू पढ़ बाथरूम में जाकर खूब रोई थीं जाह्नवी कपूर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'धड़क' में खराब एक्टिंग का रिव्यू पढ़ बाथरूम में जाकर खूब रोई थीं जाह्नवी कपूर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Sat, 20 Jul 2019 07:44 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Janhvi Kapoor,Ishaan Khatter
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने एक साल पहले बतौर स्टार किड फिल्म 'धड़क' से अपना फिल्मी सफर शुरू किया था। इस फिल्म में उनके साथ शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर भी मुख्य भूमिका में थे। आज फिल्म धड़क को रिलीज हुए एक साल पूरा हो चुका है। धड़क मराठी फिल्म 'सैराट' का हिंदी वर्जन थी।
2 of 5
Janhvi Kapoor,Ishaan Khatter
- फोटो : social media
फिल्म 'धड़क' केवल एक फिल्म नहीं बल्कि बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस रहीं श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर की डेब्यू फिल्म थी। ऐसे में कई फिल्म मेकर्स और दर्शकों को उम्मीद थी कि इस फिल्म में दर्शक जान्हवी की एक्टिंग को काफी पसंद करेंगे। जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर की यह डेब्यू जोड़ी कुछ दर्शकों के दिलों को जीतने में कामयाब रही, तो कुछ ने इसे मराठी फिल्म 'सैराट' का कत्ल करना बताया।
3 of 5
Dhadak
- फोटो : file photo
एक्टिंग के मामले में फिल्म 'धड़क' में जान्हवी से ज्यादा शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर की तारीफ हुई थी। फिल्म में जान्हवी कपूर को उनकी एक्टिंग की बुरी समीक्षा मिलने पर अब उन्होंने अपने दिल की बात को आपने फैंस के आगे भी बोला था, जिसकी काफी चर्चा हुई थी।
गल्फ न्यूज के अनुसार फिल्म 'धड़क' में जान्हवी कपूर की एक्टिंग की नकारात्मक समीक्षा मिलने पर उन्होंने कहा था कि 'जब मेरी तारीफ हुई तो मैं खुशी से झूमने लगी, मगर जब मुझे बहुत बुरा रिव्यू पढ़ने को मिले तो मैं बाथरूम में जाकर खूब रोई।’ जान्हवी की इस बात ने उनके फैंस और 'धड़क' के दर्शकों को भी हैरान कर दिया थे।
विज्ञापन
5 of 5
Dhadak
- फोटो : file photo
आपको बता दें कि फिल्म 'धड़क' का निर्देशन शशांक खेतान ने किया था जबकि प्रोड्यूसर करण जौहर थे। फिल्म का एक साल पूरा होने पर करण जौहर ने धड़क के वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो के साथ उन्होंने प्यार भरा कैप्शन भी लिखा है। करण जौहर के अलावा धड़क फिल्म के मुख्य हीरो इशान खट्टर ने अपनी इंस्टा स्टोरी में धड़क फिल्म की मेकिंग की तस्वीरों को साझा किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।