{"_id":"5c2f145dbdec2256b86d75f8","slug":"janhvi-kapoor-on-dating-akshat-rajan-and-ishaan-khattar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ईशान के बाद बचपन के दोस्त से अफेयर की खबरों पर जाह्नवी का बड़ा बयान, कई बार हो चुकी हैं स्पॉट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ईशान के बाद बचपन के दोस्त से अफेयर की खबरों पर जाह्नवी का बड़ा बयान, कई बार हो चुकी हैं स्पॉट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Fri, 04 Jan 2019 01:53 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Janhvi Kapoor Akshat Rajan
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जाह्नवी कपूर बॉलीवुड में 'धड़क' फिल्म से अपनी पहचान बना चुकी हैं। 'धड़क' फिल्म में जाह्नवी के साथ ईशान खट्टर मुख्य भूमिका में थे जिससे उनका नाम जुड़ने लगा। खबरें ऐसे आईं कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। ईशान के अलावा अब जाह्नवी कपूर का नाम उनके बचपन के दोस्त अक्षत राजन के साथ भी जुड़ा। इन अफवाहों के बीच जाह्नवी ने हाल ही में इंटरव्यू के दौरान दोनों से रिश्ते को लेकर बड़ा बयान दिया है।
2 of 5
Janhvi Kapoor Akshat Rajan
- फोटो : Instagram
जाह्नवी ने फिल्मफेयर को दिए इंटरव्यू में कई खुलासे किए हैं। इंटरव्यू के दौरान जाह्नवी ने न केवल ईशान से अपने रिश्ते को लेकर इंकार किया बल्कि अक्षत से अपने रिश्ते की भी सच्चाई बताई। जाह्नवी ने कहा - 'अफवाह तो यह भी है कि मैं बचपन के दोस्त अक्षत राजन को डेट कर रही हूं। सच तो यह है कि उसे अब मेरे साथ बाहर जाने से भी डर लगने लगा है। उसे ऐसा लगता है कि लोग हम दोनों को साथ देख लेंगे तो रिलेशनशिप की अफवाह फैलाने लगेंगे।'
3 of 5
janhvi kapoor
- फोटो : File Photo
जाह्नवी ने आगे कहा - 'यहां तक कि जब वह पापा के जन्मदिन पर आया था तो मीडिया को देखते ही छिपने लगा था। वह ज्यादा देर नहीं रुका और चला गया।' इससे पहले करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' में जाह्नवी अपने और ईशान के रिश्ते पर भी सफाई दे चुकी हैं। 'कॉफी विद करण' में जब करण ने ईशान को लेकर जाह्नवी से सवाल किया तो अर्जुन कपूर ने इसका जवाब दिया था। अर्जुन कपूर ने उस वक्त कहा था कि ईशान हमेशा जाह्नवी के आसपास रहते हैं। अर्जुन कपूर के इस जवाब के बाद जाह्नवी ने भी ईशान और अपने रिश्ते की अफवाहों को गलत बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Janhvi Kapoor and boney kapoor
- फोटो : amar ujala
फिल्मफेयर को दिए गए इंटरव्यू में जाह्नवी ने अपनी जिंदगी से जुड़ी एक अहम बात भी बताई। जाह्नवी ने कहा - 'उनके घर में डेटिंग हमेशा एक विषय रहा है। मेरे पेरेंट्स इसे लेकर ड्रामेटिक रहे हैं। वह हमेशा कहते आए हैं कि तुम्हें कोई लड़का पसंद आएगा तो बता देना। वह कहते हैं जो भी पसंद आए उससे शादी करा देंगे। मैं उनसे कहती थी कि अगर कोई लड़का पसंद भी हो तो मैं उससे शादी नहीं करना चाहती।'
विज्ञापन
5 of 5
janhvi kapoor khushi kapoor
- फोटो : instagram
आपको बता दें, जाह्नवी कपूर के पास इस वक्त दो बड़े बजट की फिल्में हैं। करण जौहर की फिल्म 'तख्त' के अलावा बायोपिक में भी नजर आएंगी। सूत्रों के मुताबिक जाह्नवी कपूर अपकमिंग फिल्म में गुंजन सक्सेना की बायोपिक हैं, जो 1999 के युद्ध के दौरान कारगिल में तैनात थीं। इसके आउटलुक में जाह्नवी कपूर हाल में ही स्पॉट हुई थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।