{"_id":"5cac19f9bdec22141232018e","slug":"janhvi-kapoor-reply-back-to-troller-for-repeating-outfits-itne-bhi-paise-nahi-kamaye","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कपड़े रिपीट करने पर ट्रोल हुईं जाह्नवी तो दिया जवाब- 'हर किसी को खुश नहीं रख सकते'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कपड़े रिपीट करने पर ट्रोल हुईं जाह्नवी तो दिया जवाब- 'हर किसी को खुश नहीं रख सकते'
जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'कारगिल गर्ल' (Kargil Girl) की शूटिंग कर रही हैं । ये आईएएफ पायलट गुंजन सक्सेना की बायोपिक है । इसके अलावा जाह्नवी अपने फैशन स्टेटमेंट को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। जाह्नवी अक्सर अपने कपड़ों को रिपीट करने को लेकर ट्रोल हो जाती हैं । हाल ही में जाह्नवी ने उन ट्रोलर को जवाब दिया है ।
2 of 5
janhvi kapoor
जाह्नवी चैट शो 'Feet Up With Stars season 2' में पहुंची थीं । शो की होस्ट अनायता श्रॉफ अदाजानिया ने जाह्नवी से कपड़े रिपीट करने को लेकर सवाल पूछा । जाह्नवी ने कहा, 'वो लोग ऐसा कैसे कर सकते हैं । इतना भी पैसा नहीं कमाया कि हर रोज नए कपड़े... ।
3 of 5
janhvi kapoor
जाह्नवी आगे कहती हैं, 'मुझे फर्क नहीं पड़ता । दूसरों के कहने पर मैं अपने कपड़ों को बुरा नहीं समझती । हम हर किसी को खुश नहीं रख सकते । मेरे काम को लेकर लोग क्या कह रहे हैं, मैं इसके बारे में जानना चाहती हूं । लेकिन मैं जिम में क्या कपड़े पहन रही हूं और क्या नहीं । इस बारे में किसी को सोचने की जरूरत नहीं है ।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
janhvi kapoor
बता दें कि गुंजन सक्सेना की बायोपिक में पंकज त्रिपाठी भी नजर आएंगे । पंकज, जाह्नवी के पिता का रोल निभा रहे हैं । वहीं अंगद बेदी, जाह्नवी के भाई बने हैं । फिल्म को शरन शर्मा डायरेक्ट कर रहे हैं । जाह्नवी के पास इसके अलावा दो फिल्में और हैं । इसमें से एक हॉरर मूवी 'रूह अफजा' है ।
विज्ञापन
5 of 5
janhvi kapoor
इस फिल्म में जाह्नवी, राजकुमार राव के साथ नजर आएंगी । इसके साथ जाह्नवी के पास करण जौहर की फिल्म 'तख्त' है । फिल्म में जाह्नवी लीड रोल में होंगी। फिल्म में करीना कपूर, आलिया भट्ट, विक्की कौशल और रणवीर सिंह भी नजर आएंगे ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।