{"_id":"5bd042bcbdec2269bb41f764","slug":"janhvi-kapoor-romance-with-varun-dhawan-in-shashank-khaitan-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जाह्नवी के हाथ लगा एक और बड़ा प्रोजेक्ट, इस फिल्म में वरुण धवन के साथ करेंगी रोमांस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जाह्नवी के हाथ लगा एक और बड़ा प्रोजेक्ट, इस फिल्म में वरुण धवन के साथ करेंगी रोमांस
Wed, 24 Oct 2018 03:30 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 24 Oct 2018 03:30 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
varun dhawan, Janhvi Kapoor
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर ने शंशाक खेतान की फिल्म ‘धड़क’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद जाह्नवी कपूर को करण जौहर की बिग बजट फिल्म तख्त मिला। फिल्म में जाह्नवी रणवीर सिंह के साथ रोमांस करने वाली हैं। इसके अलावा जाह्नवी के फैंस के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। धड़क और तख्त के बाद जाह्नवी को शशांक खेतान की फिल्म में लीड एक्ट्रेस का रोल ऑफर किया गया है।
2 of 5
janhvi kapoor
- फोटो : instagram
जीहां शशांक पिछले कुछ समय से 'रणभूमि' पर काम कर रहे थे, लेकिन सामने आ रही जानकारी के मुताबिक अभी के लिए इस फिल्म को होल्ड पर रख दिया गया है और शंशाक एक नई थ्रिलर फिल्म निर्देशित करने वाले हैं। इस फिल्म में भी उन्होंने वरुण धवन को ही कास्ट किया है और वरुण के अपोजिट नजर आएंगी जाह्नवी कपूर।
3 of 5
janhvi kapoor
- फोटो : instagram
सूत्र की मानें तो वरुण का नाम इस प्रोजेक्ट के लिए फाइनल किया जा चुका है लेकिन फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम अभी बाकी है। वहीं शशांक और करण जौहर इस फिल्म के लिए नई जोड़ी की तलाश में थे। इस फिल्म के लिए दोनों ने जाह्नवी और वरुण को कास्ट कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Janhvi Kapoor
- फोटो : film poster
वैसे भी फिल्म धड़क के निर्देशक शशांक खेतान पहले ही जाह्नवी के काम से काफी प्रभावित हैं तो पूरी उम्मीद की जा रही है कि फिल्म में वहीं फाइनल होंगी। फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू होगी। इतना ही नहीं जाह्नवी को तेलुगू फिल्म अभिनेता विजय देवरकोंडा के अपोजिट कास्ट करने की भी खबर थी।
विज्ञापन
5 of 5
Janhvi Kapoor
- फोटो : instagram
इस बीच जाह्नवी का फोटोशूट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसमें जाह्नवी पिंक स्कर्ट और गोल्डन ब्लाउज में नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में जाह्नवी में श्रीदेवी की झलक भी देखी जा सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।