बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। ऐसे में हाल ही में जान्हवी ने अपने लेटेस्ट साड़ी वाले फोटोशूट की कुछ तस्वीरें शेयर कीं। जान्हवी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को देखकर कई इंस्टाग्राम यूजर्स को श्रीदेवी की याद आ गई है।
साड़ी में दिखा जान्हवी कपूर का दिलकश अंदाज, फैंस को आई मां श्रीदेवी की याद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल 19 जनवरी को जान्हवी ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा कीं। इन तस्वीरों में जान्हवी ने गुलाबी रंग की साड़ी पहनी हुई है। इन तस्वीरों में जान्हवी दिलकश नजर आ रही हैं। एक तरफ जहां अभिनेत्री के फैन उनकी तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कई सोशल मीडिया यूजर्स को जान्हवी मां श्रीदेवी की तरह ही खूबसूरत नजर आ रही हैं। जान्हवी की खूबसूरती की तुलना फैंस श्रीदेवी से कर रहे हैं।
View this post on Instagram
Can I live in a saree forever!!! 🌺🌸🌷🌹💐🌼✨🐚
A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor) on
वैसे बता दें कि जान्हवी ने 20 जुलाई 2018 में रिलीज हुई फिल्म धड़क से बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म में जान्हवी के साथ शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर नजर आए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। लेकिन जान्हवी और ईशान दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब हो गए।
फिल्म धड़क के बाद जान्हवी अभी तक किसी भी बॉलीवुड फिल्म में नजर नहीं आई हैं। लेकिन साल 2020 की शुरुआत में वो वेब सीरीज घोस्ट स्टोरीज में नजर आई थीं। घोस्ट स्टोरीज भी पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुई। बता दें कि जान्हवी के खाते में फिलहाल कई फिल्में हैं।
बात जान्हवी की अपकमिंग फिल्मों की करें तो वो जल्दी ही गुंजन सक्सेना की बायोपिक में नजर आएंगी। इसके अलावा राजकुमार राव के साथ भी एक फिल्म उनके खाते में हैं। वहीं करण जौहर की फिल्म तख्त में भी उनकी एंट्री हो चुकी है। फिल्म 2021 में रिलीज हो सकती है।