फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Janhvi Kapoor Interview: श्रीदेवी की बेटी से आगे पहचान बनाने की चाह, कहा- मैं जीवन में कुछ भी दिखावा नहीं करती

Sat, 22 Oct 2022 07:32 AM IST
Pankaj Shukla पंकज शुक्ल
Updated Sat, 22 Oct 2022 07:32 AM IST
विज्ञापन
Janhvi Kapoor speaks to Pankaj Shukla in an exclusive Interview Dhadak Mili Bawal Mr & Mrs Mahi Sharan Sharma
जान्हवी कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

चार साल में जान्हवी कपूर की छठी फिल्म रिलीज होने को है। सिर्फ 25 साल की जान्हवी अपनी उम्र से कहीं ज्यादा समझदारी की बातें करती हैं और मेहनत को ही सफलता का मूल मंत्र मानती हैं। वह कहती हैं कि श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी होने का फायदा हो सकता है उन्हें शुरू की एक, दो फिल्मों में मिला हो लेकिन उसके आगे अब उन्हें अपने काम से ही पहचान बनानी है। रीमेक फिल्मों में लगातार काम करने, फिल्म ‘धड़क’ में अपने काम को कमतर मानने और अपने निर्देशकों के हिसाब से खुद को ढाल लेने के अलावा ‘अमर उजाला’ के सलाहकार संपादक पंकज शुक्ल से जान्हवी ने इस इंटरव्यू में लंबी बातचीत की है।

Janhvi Kapoor speaks to Pankaj Shukla in an exclusive Interview Dhadak Mili Bawal Mr & Mrs Mahi Sharan Sharma
जान्हवी कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

जान्हवी, आपकी नई फिल्म ‘मिली’ अगले महीने रिलीज होने वाली है और ये आपकी तीसरी फिल्म है जो किसी दूसरी फिल्म की रीमेक है, ये सोचा समझा फैसला है या बस एक इत्तेफाक?

इत्तेफाक ही है सर। मैं ये कभी नहीं देखती कि ये फिल्म पहले बन चुकी है। हिट हो चुकी है तो फिर से बनेगी तो हिट रहेगी। ऐसा बिल्कुल नहीं है। मेरे लिए कहानी मायने रखती है। और, कहानी से ज्यादा फिल्म के निर्देशक और लेखक की नीयत महत्वपूर्ण होती है। क्योंकि, अगर कोई एक हिट फिल्म को सिर्फ दूसरी भाषा में सिर्फ हिट फिल्म बनाने की वजह से बना रहा है तो मैं वह फिल्म बिल्कुल नहीं करूंगी। लेकिन, अगर मुझे ये बताया जा रहा है कि ये कहानी पहले बनी हुई है पर अब हम इसे अलग तरह से दर्शाने की कोशिश करना चाहते हैं। कहानी में कुछ ऐसा मजेदार तत्व है जो मूल फिल्म में फोकस में आने से रह गया और इसी वजह से ये कहानी नए रूप में नए दर्शकों तक पहुंचनी चाहिए तो मुझे लगता है कि हां ये सही नीयत से आए हैं। इनके साथ काम करना मजेदार रहेगा।

Janhvi Kapoor speaks to Pankaj Shukla in an exclusive Interview Dhadak Mili Bawal Mr & Mrs Mahi Sharan Sharma
जान्हवी कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

इस नई फिल्म पर बात जारी रखने से पहले मैं आपकी कुछ पिछली फिल्मों की बात करना चाहता हूं, क्या आप अपनी पिछली फिल्मों के अंतिम स्वरूप से पूरी तरह संतुष्ट हैं?

मैं इन फिल्मों में अपने काम बारे में बात कर सकती हूं। किसी और के काम पर टिप्पणी करने लायक मैं अभी हूं नहीं। मुझे हमेशा ये लगता रहा है कि फिल्म ‘धड़क’ में मेरा काम और भी बेहतर हो सकता था। उस समय मैं बहुत नई थी। एक फिल्मी परिवार से होने के बावजूद जो आत्मविश्वास मुझमें होना चाहिए था, वह काफी कम था। लेकिन, मैं यही कहना चाहती हूं कि मेरी नीयत साफ है। मैं ईमानदारी से काम करना चाहती हूं। और, मैं हमेशा सच्चाई को दर्शाना चाहती हूं। मैं कुछ भी दिखावा नहीं करना चाहती, न तो असल जिंदगी में और न ही फिल्मों में। मेरी पिछली फिल्म ‘गुडलक जेरी’ में मेरे निर्देशक ने मुझे पूरी आजादी दी और उस आजादी में मुझे खेलने का बहुत मजा आया। इस उन्मुक्तता का असर कहीं न कहीं फिल्म में उभर के भी आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Janhvi Kapoor speaks to Pankaj Shukla in an exclusive Interview Dhadak Mili Bawal Mr & Mrs Mahi Sharan Sharma
जान्हवी कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

तो किसी फिल्म की रीमेक पर जब आप काम करती हैं तो उसकी मूल फिल्म देखती हैं? ‘मिली’ जिस मलयालम फिल्म ‘हेलेन’ पर बनी है, वह देखी है आपने? किस तरह की मेहनत होती है आपकी अपनी तरफ से इन किरदारों को जीने में?

फिल्म ‘हेलेन’ मैंने टुकड़ों टुकड़ों में देखी है। किसी किरदार की तैयारी जहां तक बात है तो ये उस फिल्म के निर्देशक पर निर्भर करता है। जैसे ‘गुंजन सक्सेना’ के लिए हमने बहुत तैयारी की। इसके निर्देशक शरन शर्मा की अगली फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ मैं कर रही हूं तो पिछले एक साल से मेरी क्रिकेट की ट्रेनिंग चल रही है। वह तैयारी में बहुत यकीन करते हैं। लेकिन, ‘मिली’ के निर्देशक मथकुट्टी जेवियर का तरीका अलग है। उन्होंने मुझे पटकथा पढ़ने को दी और कहा कि इसे रटना बिल्कुल मत। जो भी हम करेंगे शूटिंग के समय करेंगे। मेरी एक और निर्माणाधीन फिल्म ‘बवाल’ के निर्देशक नितेश तिवारी का तरीका इन दोनों के बीच में कहीं हैं।

विज्ञापन
Janhvi Kapoor speaks to Pankaj Shukla in an exclusive Interview Dhadak Mili Bawal Mr & Mrs Mahi Sharan Sharma
janhvi kapoor - फोटो : instagram

श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी की पहचान आपके कितने काम आती है, इस पहचान से आगे जाने का भी तो मन होता ही होगा?

मैं बिल्कुल आगे जाना चाहती हूं और मैं खुद तो नहीं बता सकती कि कितना आगे आई हूं। ये आप जैसे समीक्षक ही बता सकते हैं। मैं मानती हूं कि श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी होने के चलते मुझे एक दो फिल्में जरूर मिली हैं। काम करने का मेरा पहला विचार भले इस पहचान से आगे जाने का न रहता हो लेकिन मेरा आखिरी विचार ये जरूर है। श्रीदेवी की बेटी होने के चलते शुरू में लोगों को लगता होगा कि इसको फिल्म में ले लो तो ओपनिंग अच्छी मिलेगी, लोगों में उत्सुकता भी रहेगी। लेकिन, वह सब हो चुका। अब मुझे लोग हर रोज देखते हैं। अब मेरी पहचान मेरे काम और मेरे हुनर से बनेगी। और, इसी के चलते जो भी किरदार मुझे अब मिल रहे हैं, उनसे मैं बहुत खुश हूं। मेरा अपने ऊपर विश्वास भी इसी के चलते बढ़ा है। मैं मानती हूं कि मेहनत के सिवा सफलता का कोई दूसरा रास्ता है भी नहीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed