फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करण के इस 'तख्त' पर कौन बैठेगा, रणवीर-करीना-आलिया या जाह्नवी

Fri, 10 Aug 2018 11:19 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 10 Aug 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
Janhvi Kapoor to be part of Karan Johar Takht
करण, आलिया और जाह्नवी

निर्माता-निर्देशक करण जौहर एक बार फिर पीरियड फिल्म लेकर आ रहे हैं। फिल्म का नाम है 'तख्त'। फिल्म मुगल सिंहासन पर बैठने को लेकर रची गई कहानी है और


दिलचस्प बात ये है कि फिल्म में रणवीर सिंह, करीना कपूर के अलावा आलिया भट्ट और जाह्नवी कपूर भी अहम किरदारों में हैं। शाहजहां और मुमताज के दो बेटों यानी
दो भाइयों की इस कहानी में मुगल काल की महत्वकांक्षा, लालच, विश्वासघात और उत्तराधिकार को दर्शाया जाएगा। 
 

Janhvi Kapoor to be part of Karan Johar Takht
Ae Dil Hai Mushkil
गौरतलब है कि मुगलों ने भारत में 17वीं शताब्दी के अंत से 18वीं शताब्दी के मध्य तक शासन किया था। बताया जा रहा है कि फिल्म में करीना रणवीर की बहन बनी हैं तो आलिया उनकी प्रेमिका। जाह्नवी औरंगजेब की पत्नी के रूप में नजर आएंगी। 'तख्त' में करण खुद निर्देशन की जिम्मेदारी संभलेंगे। इससे पहले उन्होंने 'ऐ दिल है मुश्किल' का निर्देशन दिया था। फिल्म फ्लॉप रही थी।  

 
Janhvi Kapoor to be part of Karan Johar Takht
Janhvi Kapoor
खैर, 'तख्त' जाह्नवी कपूर के करियर के लिए ज्यादा महत्वपूर्ण मानी जा रही है। श्रीदेवी की बेटी को करन जौहर ने दूसरा बड़ा मौका दिया है। इससे पहले करण के धर्मा
प्रोडक्शन के बैनर तले जाह्नवी ने 'धड़क' फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया। इसको लेकर जब मीडिया ने जाह्नवी कपूर से बातचीत की तो उनका कहना था फिल्म तख्त में काम करने का अवसर मिलने की बात सुनकर उन्हें शुरुआत में तो सदमा लग गया था और वे अभी भी सदमे में हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Janhvi Kapoor to be part of Karan Johar Takht
Janhvi Kapoo
इस बारे में बताते हुए जाह्नवी कपूर कहती है, 'मैं खुद सदमे में हूं, अभी तक मुझे विश्वास नहीं हो रहाl यह मेरे लिए बहुत ही बड़ी बात हैl मैं बहुत ही खुश हूं और खुद को बहुत ही सौभाग्यशाली मानती हूं कि करण जौहर ने मुझे उनकी इस फिल्म का भाग बनाया हैl मैं बहुत ही उत्सहित हूंl मैं ज्यादा कुछ बोलना नहीं चाहती। एक बार काम शुरू हो जाए, मैं अपने आप को रोक कर रखना चाहती हूं और चुपचाप काम करते रहना चाहती हूं। 

 
विज्ञापन
Janhvi Kapoor to be part of Karan Johar Takht
Kalank
'तख्त' के अलावा करण एक और परियड ड्रामा तैयार कर रहे हैं जिसका जिसका नाम है 'कलंक'। ये भी मल्टीस्टारर फिल्म है लेकिन इसमें वे निर्माता के तौर पर रहेंगे। रणवीर सिंह के बारे में बताते चलें कि वे जल्द ही 'सिम्बा' और 'गली बॉय' में नजर आने वाले हैं। 'सिम्बा' में उनके साथ सारा अली खान लीड रोल में हैं तो वहीं 'गली बॉय' में आलिया भट्ट के साथ उनकी जोड़ी बनी है। आलिया भट्ट इन दिनों रणबीर कपूर के साथ अपनी सुपरनेचुरल ड्रामा फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग को पूरी करने में लगी हुई हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed