{"_id":"62fcf9bbebcb6b119878747c","slug":"janhvi-kapoor-was-first-choice-for-vijay-deverakonda-liger-karan-johar-suggest-ananya-panday-to-puri-jagganadh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Karan Johar Janhvi Kapoor: करण जौहर ने इस फिल्म से कटवा दिया जान्हवी का पत्ता, जानें किसे दिलाई एंट्री?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Karan Johar Janhvi Kapoor: करण जौहर ने इस फिल्म से कटवा दिया जान्हवी का पत्ता, जानें किसे दिलाई एंट्री?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेत्री अनन्या पांडे और साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'लाइगर' को लेकर चर्चा में हैं। दोनों स्टार्स जोर-शोर से इस फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। इस पैन इंडिया फिल्म को लेकर अनन्या की खुशी का ठिकाना नहीं है। मगर, दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म के लिए वह निर्देशक पुरी जगंन्नाध की पहली पसंद नहीं थीं। वह तो जान्हवी कपूर को इस फिल्म में लेना चाहते थे। हाल ही में एक मीडिया बातचीत के दौरान उन्होंने खुद इस बात का खुलासा किया है।
2 of 4
अनन्या पांडे
- फोटो : social media
एक मीडिया बातचीत के दौरान पुरी जगन्नाध ने कहा कि वह दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी के बड़े फैन रहे हैं। इस नाते वह अपनी इस फिल्म में उनकी बड़ी बेटी जान्हवी कपूर को लेना चाहते थे। मगर, ऐसा नहीं हो पाया। पुरी जगन्नाध ने बताया कि दरअसल, जान्हवी कपूर के पास इस प्रोजेक्ट के लिए समय नहीं था। पुरी ने कहा, 'मैं श्रीदेवी जी का बड़ा फैन हूं, इसलिए मैं जान्हवी को इस फिल्म में कास्ट करना चाहता था। लेकिन उनके पास डेट्स नहीं थीं।' पुरी ने आगे कहा कि जान्हवी के पास डेट्स न होने की सूरत में वह करण जौहर के पास गए और उनसे फिल्म में फीमेल लीड के लिए सुझाव मांगा। इस पर करण जौहर ने स्टोरी सुनने के बाद अनन्या पांडे का नाम सजेस्ट किया।
3 of 4
विजय देवरकोंडा-अनन्या पांडे
- फोटो : सोशल मीडिया
बातचीत के दौरान पुरी जगन्नाध ने कहा कि 'करण जौहर किंग हैं। मैं करण जौहर को बेहद पसंद करता हूं। जब करण ने विजय की 'अर्जुन रेड्डी' देखी, तो उन्हें वह बेहद पसंद आए। करण ने कहा था कि अगर विजय के पास कोई अच्छी स्क्रिप्ट आती है तो वह बताएं। ऐसे में जब मैंने 'लाइगर' की स्टोरी विजय को सुनाई तो उन्होंने कहा कि हमें इसे करण के पास लेकर जाना चाहिए। हम मुंबई आए और इसके बाद यह साझेदारी हुई।' बता दें कि करण जौहर 'लाइगर' के को-प्रोड्यूसर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
अनन्या पांडे
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि अनन्या और विजय देवरकोंडा की यह फिल्म 25 अगस्त 2022 को बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही है। यह पैन इंडिया फिल्म है और हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में भी रिलीज होगी। बुधवार को विजय देवरकोंडा हैदराबाद अपने घर पहुंचे और अपनी मां का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उनके साथ अनन्या पांडे भी मौजूद थीं। अनन्या ने इसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा की हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।