{"_id":"5b48587d4f1c1b55238b614d","slug":"janhvi-kapoor-wish-to-recreate-madhubala-waheeda-rahman-role-on-screen","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मां श्रीदेवी नहीं, बॉलीवुड की इन दो एक्ट्रेस की तरह बनना चाहती हैं जाह्नवी कपूर, खुद किया खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मां श्रीदेवी नहीं, बॉलीवुड की इन दो एक्ट्रेस की तरह बनना चाहती हैं जाह्नवी कपूर, खुद किया खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर की फिल्म 'धड़क' 20 जुलाई को रिलीज हो रही है। साल 2016 में आई फिल्म 'सैराट' की रीमेक धड़क से फैंस को काफी उम्मीदें हैं। इस फिल्म में जाह्नवी कपूर के साथ ईशान खट्टर नजर आने वाले हैं। जहां लोग इस फिल्म के लिए जाह्नवी कपूर के दीवाने हैं वहीं जाह्नवी किसी और की दीवानी हैं।
2 of 4
Dhadak
जाह्नवी कपूर ने बताया कि वो मधुबाला, वहीदा रहमान और मीना कुमारी को काफी ज्यादा पसंद करती हैं और वो इन तीनों का रोल दोबारा से प्ले करना चाहती है। जाह्नवी ने कहा, मैंने मधुबाला जी को ‘मुगल-ए-आजम’, ‘चलती का नाम गाड़ी’ और ‘मिस्टर एंड मिसेज 55’ में देखा है। वहीदा जी को ‘गाइड’, ‘प्यासा’ और मीना कुमारी जी को ‘पाकीजा’, ‘साहब बीवी और गुलाम’ में देखा है और इन्हें देखकर मैं मंत्रमुग्ध हो जाती हूं।
3 of 4
dhadak
हालांकि जाह्नवी ने यह भी कहा कि उन्हें पता है कि उनकी तरह बनना आसान नहीं है, क्योंकि वे सारी अभिनेत्रियां महान हैं और उन्होंने बड़े परदे पर जो जादू बिखेरा है, वह किसी और दुनिया का ही जादू था लेकिन ये सब कैरेक्टर को एक बार पर्दे पर दोबारा से फिल्माना चाहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Dhadak
'धड़क' फिल्म मेवाड़ी बैकग्राउंड पर बनी है। 3 मिनट के ट्रेलर में रोमांस, एक्शन, थोड़ी सी कॉमेडी और नए स्टार्स के लुक पर काम किया गया है। अब ऐसे में सवाल ये उठता है कि क्या भारी चकाचौंध के बीच रिलीज होने जा रही धड़क सैराट जैसा ही जादू बिखेर पाएगी? अब चूंकि जाह्नवी, श्रीदेवी की बेटी हैं ऐसे में फैंस उनसे श्रीदेवी की तरह एक्टिंग की उम्मीद करते हैं। देखना यह है कि श्रीदेवी की बेटी एक्टिंग के मामले में किस तरह अपनी फैन फॉलोइंग बनाती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।