{"_id":"5b8bb16842c79246627ac7c0","slug":"janmashtami-special-nt-rama-rao-played-17-times-krishna-role","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जन्माष्टमी से पहले दुनिया छोड़ गए फिल्मों के श्रीकृष्ण, 17 बार रोल निभाकर बना डाला था इतिहास","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जन्माष्टमी से पहले दुनिया छोड़ गए फिल्मों के श्रीकृष्ण, 17 बार रोल निभाकर बना डाला था इतिहास
जन्माष्टमी के मौके पर पूरा देश इस वक्त कृष्णमय हो गया है। जगह-जगह श्रीकृष्ण की झाकियां सजी हैं तो वहीं घरों में लोग भगवान कृष्ण की पूजा करते हैं। फिल्मों में कई एक्टर्स ने बखूबी कृष्ण के रोल को निभाया और अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया। कुछ एक्टर्स ने तो अपने किरदार को इस तरह अदा किया कि असल जिंदगी में भी लोग उन्हें भगवान सरीखा दर्जा देने लग गए थे। जन्माष्टमी के मौके पर हम आपको एक ऐसे एक्टर के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने श्रीकृष्ण का किरदार निभाकर इतिहास रच दिया।
2 of 6
एनटी रामाराव
परदे पर 17 बार कृष्ण का किरदार निभाने वाले इस पॉपुलर एक्टर का नाम नंदमुरि तारक रामाराव है। तेलुगू फिल्मों के मशहूर एक्टर एनटी रामाराव को एनटीआर के नाम से जाना जाता है। एक्टिंग के अलावा एनटीआर पॉलिटीशियन भी थे। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1950 से की थी। उस दौरान ज्यादातर फिल्में हिंदू देवी-देवताओं पर बनती थीं। एनटीआर इन फिल्मों में कृष्ण या राम का किरदार निभाते थे। दर्शक उन्हें कृष्ण के रोल में इतना पसंद करने लगे कि उन्होंने लगातार 17 फिल्मों में कृष्ण का किरदार निभा डाला।
3 of 6
एनटी रामाराव
एनटीआर की फिल्मों में ‘श्रीकृष्णार्जुन युद्धम’, ‘कर्णं’ और ‘दानवीर सूर कर्ण’ काफी पॉपुलर रहे। उन्होंने करीब 250 तेलुगू फिल्मों में एक्टिंग की। तेलुगू के साथ-साथ एनटीआर ने तमिल और हिंदी फिल्में भी कीं। फिल्मों में उनके योगदान को देखते हुए सरकार ने उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
एनटी रामाराव
एनटीआर को हमेशा से सामाजिक मुद्दे भाते रहे। बाद में उन्होंने पौराणिक फिल्में छोड़ ऐसे रोल करना शुरू कर दिया जो समाज से जुड़े हुए थे और सिस्टम के खिलाफ आवाज उठाते थे। 1982 में एनटीआर ने तेलुगू देशम पार्टी बनाई और इस तरह पॉलिटिक्स की ओर रुख किया। पॉपुलर एक्टर होने के चलते एनटीआर को चुनावों में भी सफलता मिली। इसी के साथ वो आंध्र प्रदेश के 10वें मुख्यमंत्री बने।
विज्ञापन
5 of 6
एनटी रामाराव
एनटीआर 1983 से 1994 के बीच तीन बार प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। अगस्त 1984 में आन्ध्र प्रदेश के राज्यपाल रामलाल ने उन्हें हटाकर भास्कर राव को मुख्यमंत्री बना दिया लेकिन भारी विरोध प्रदर्शन के बाद प्रधानमंत्री ने राज्यपाल रामलाल को हटाकर शंकर दयाल शर्मा को नया राज्यपाल नियुक्त किया। शंकर दयाल शर्मा ने आने के साथ ही एनटीआर को साल 1984 में मुख्यमंत्री बनाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।