फिल्म 'मेरी क्रिसमस' के मेकर अपनी फिल्म की रिलीज डेट लगातार इसलिए टालते रहे ताकि उनकी फिल्म का किसी बड़ी फिल्म से मुकबला न हो। लेकिन, अब जब इसकी निर्माता कंपनी टिप्स ने अपनी फिल्म की रिलीज डेट 12 जनवरी को रखी तो इस फिल्म के मुकाबले में पांच फिल्में फिर से आ गई हैं। वहीं, पंकज त्रिपाठी की फिल्म 'मैं अटल हूं' और ऋतिक रोशन की फिल्म 'फाइटर' के सामने मैदान पूरी तरह से खाली है। माना जा रहा है कि 'पठान' की तरह फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद एक बार फिर अपनी सफलता को दोहरा सकते हैं। आइए नजर डालते हैं, इस महीने रिलीज होने वाली प्रमुख फिल्मों पर...
January Movies 2024: 'मेरी क्रिसमस' का इन पांच फिल्मों से मुकाबला, 'मैं अटल हूं' और 'फाइटर' के लिए पूरा मैदान
फिल्म 'मेरी क्रिसमस' की टक्कर पांच फिल्मों से होने वाली है। बॉक्स ऑफिस पर 'मैं अटल हूं' और 'फाइटर' से कोई मुकाबला नहीं है। आइए नजर डालते हैं, इस महीने रिलीज होने वाली प्रमुख फिल्मों पर-
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरी क्रिसमस (12 जनवरी 2024)
'बदलापुर' और अंधाधुन' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके निर्देशक श्रीराम राघवन की फिल्म 'मेरी क्रिसमस' साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म में कैटरीना कैफ और साउथ के विजय सेतुपति की मुख्य भूमिका है। फिल्म की शूटिंग तमिल और हिंदी में एक साथ हुई है। फिल्म में कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति की मुख्य भूमिकाएं हैं। फिल्म के हिंदी संस्करण में इनके अलावा संजय कपूर, विनय पाठक, प्रतिमा काजमी की मुख्य भूमिकाएं हैं। इस फिल्म में राधिका आप्टे का कैमियो है। फिल्म के तमिल संस्करण में सहायक कलाकार दूसरे लिए गए हैं। यह फिल्म 12 जनवरी 2024 को रिलीज होगी।
गुंटूर कारम (12 जनवरी 2024)
अभिनेता महेश बाबू 'गुंटूर कारम ' में फिल्म निर्देशक त्रिविक्रम श्रीनिवास के साथ तीसरी बार काम कर रहे हैं। इससे पहले वह निर्देशक त्रिविक्रम श्रीनिवास के निर्देशन में 'अथाडू',और 'खलेजा' में काम कर चुके हैं। फिल्म 'गुंटूर कारम' तेलुगू भाषा में बनी एक्शन ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में महेश बाबू के अलावा श्रीलीला, मीनाक्षी चौधरी, जगपति बाबू, जयराम, प्रकाश राज, राम्या कृष्णन की मुख्य भूमिकाएं हैं। यह फिल्म 12 जनवरी 2024 को संक्रांति पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Ira Khan Nupur Shikhare Wedding: आयरा-नूपुर आज करेंगे कोर्ट मैरिज, रीति-रिवाज वाली शादी में अभी बाकी इतने दिन!
लाल सलाम (12 जनवरी 2024)
साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या के निर्देशन में बनी तमिल फिल्म 'लाल सलाम' साल 1993 के मुंबई के हुए सांप्रदायिक दंगों के बीच एक घटना पर आधारित है। इस फिल्म में रजनीकांत मोइदीन भाई की कैमियो की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं फिल्म में क्रिकेटर कपिल देव खुद का भी कैमियो है। फिल्म में विष्णु विशाल, विक्रांत, विग्नेश , लिविंगस्टन , सेंथिल , जीविता , केएस रविकुमार और थम्बी रमैया की मुख्य भूमिकाएं हैं। यह फिल्म 12 जनवरी 2024 को रिलीज हो रही है।
Kokh Trailer: भोजपुरी ने अब चुराया सलमान खान की इस फिल्म का आइडिया, यशपाल शर्मा की मौजूदगी से बढ़ी चमक
रुस्लान (12 जनवरी 2024)
अभिनेता सलमान खान ने अपने बहनोल आयुष शर्मा का करियर बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने अपने प्रोडक्शन के बैनर टेल बनी फिल्म 'लवयात्री' के जरिए आयुष शर्मा को लांच किया। यह फिल्म नहीं चली तो दूसरी फिल्म 'अंतिम' का ना सिर्फ निर्माण किया बल्कि उस फिल्म में खुद अभिनय भी किया। अब आयुष शर्मा की तीसरी फिल्म 'रुस्लान' 12 जनवरी 2024 को रिलीज हो रही है, लेकिन इस फिल्म के बारे में किसी को पता ही नहीं। कात्यायन शिवपुरी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आयुष शर्मा के अलावा सुश्री मिश्रा, विद्या मालवडे और जगपति बाबू की मुख्य भूमिकाएं हैं।
Anurag Dobhal: बिग बॉस के घर से बाहर आते ही भड़के अनुराग डोभाल, शो पर लगाया पक्षपात का आरोप