बॉलीवुड के जाने-माने गीतकार और कवि जावेद अख्तर(Javed Akhtar) 17 जनवरी को अपना 75वां जन्मदिन मनाएंगे। जावेद अख्तर का जन्म 1945 को ग्वालियर में हुआ था। जावेद के पिता मशहूर शायर जान निसार अख्तर थे तो वहीं उनकी मां सफिया अख्तर थी। 1999 में जावेद को पद्मश्री, 2007 में पद्म भूषण से सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा जावेद अख्तर 8 बार फिल्म फेयर अवार्ड भी हासिल कर चुके हैं।
शबाना आजमी के प्यार में ऐसे पड़ गए थे जावेद अख्तर, पहली पत्नी को तलाक दे रचा ली थी शादी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जावेद अख्तर ने बॉलीवुड अदाकारा शबाना आजमी से दूसरी शादी की है। जावेद अख्तर के जन्मदिन पर आइए आपको बताते हैं दोनों की दिलचस्प लव स्टोरी के बारे में। जावेद और शबाना की लव स्टोरी शुरू करने से पहले आपको जावेद अख्तर की पहली पत्नी हनी ईरानी के बारे में बताना जरूरी हो जाता है। दोनों की पहली मुलाकात 'सीता और गीता' के सेट पर हुई थी।
एक इंटरव्यू में अपने रिश्ते पर बात करते हुए हनी ईरानी ने कहा था, एक बार ताश खेलते हुए जावेद हार रहे थे। मैंने जावेद से कहा था लाओ मैं तुम्हारे लिए कार्ड निकालती हूं। तब जावेद ने कहा अगर पत्ता अच्छा निकला तो मैं तुमसे शादी कर लूंगा। इसके बाद 27 की उम्र में जावेद अख्तर से अपने से 10 साल छोटी हनी से शादी कर ली थी। लेकिन कुछ समय बाद जावेद की शराब की लत ने इस रिश्ते को तोड़ दिया।
जावेद अख्तर की शबाना से मुलाकात उनके ही पिता के घर पर हुई थी। जावेद अक्सर कैफी आजमी से कविताओं के लिए मिलने जाया करते थे। इस तरह धीरे-धीरे दोनों ने एक दूसरे से बात करना शुरू किया। ये बात कब प्यार में बदल गई किसी को पता नहीं चला। शबाना की मां ने बेशक कैफी आजमी से शादी करने के लिए अपने पिता से मिन्नतें की थीं लेकिन वह कभी ये नहीं चाहती थीं कि उनकी बेटी शादीशुदा शख्स से निकाह करे। लेकिन 1978 में जावेद अपनी बीबी से तलाक के बाद शबाना से शादी के लिए तैयार हो गए। इधर हनी को जैसे ही ये एहसास हुआ कि उनका पति अब उनसे प्यार नहीं करता, उन्होंने जावेद को शबाना के पास जाने को कह दिया।
इस तरह छह साल के लंबे रिश्ते के बाद 1984 में मुस्लिम रीति-रिवाज से शबाना आजमी और जावेद अख्तर का निकाह हुआ। हालांकि इस शादी से शबाना को कोई बच्चा नहीं है। लेकिन उनका जोया और फरहान से गहरा रिश्ता है। दोनों ट्टिवटर पर अपने बेबाक बयानों की वजह से चर्चा में रहते हैं।