सब्सक्राइब करें

Javed Akhtar Birthday: लव लेटर लिखने के लिए मशहूर थे जावेद अख्तर, पहली पत्नी को तलाक देकर की शबाना से दूसरी शादी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 17 Jan 2022 07:57 AM IST
विज्ञापन
Javed Akhtar Birthday Special lesser Known Facts About lyricist, screenwriter
जावेद अख्तर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बॉलीवुड के दिग्गज गीतकार जावेद अख्तर का आज जन्मदिन है। जावेद का जन्म मध्यप्रदेश के ग्वालियर में हुआ था। जावेद अख्तर का जन्म 17 जनवरी 1945 को हुआ था। जावेद अख्तर का असली नाम जादू है। जावेद के पिता जान निसार अख्तर हिंदी सिनेमा के फेमस गीतकार थे और उनकी मां सैफिया अख्तर गायिका-लेखिका थीं। बहुत छोटी उम्र में ही जावेद अख्तर ने अपनी मां को खो दिया और इसके बाद पिता ने दूसरी शादी कर ली। 

Trending Videos
Javed Akhtar Birthday Special lesser Known Facts About lyricist, screenwriter
सलीम खान, जावेद अख्तर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

काम पाने के लिए करना पड़ा स्ट्रगल
फिल्मों में करियर बनाने जावेद जब मुंबई आए तो उनके पास खाने तक के पैसे नहीं थे। तो कमाल अमरोही के स्टूडियो में उन्हें ठिकाना मिला था। हिंदी फिल्म जगत में उन्हें काम पाने के लिए काफी स्ट्रगल करना पड़ा। कुछ समय बाद जावेद को फिल्मों में क्लैपर ब्वॉय का काम मिल गया। फिल्म 'सरहदी लुटेरा' की शूटिंग के दौरान उनकी मुलाकात सलीम खान से हुई। सलीम खान और जावेद अख्तर की जोड़ी ने इंडस्ट्री को शोले, बारात और दीवार जैसी कई दमदार कहानियां दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Javed Akhtar Birthday Special lesser Known Facts About lyricist, screenwriter
अमजद खान, सलीम खान, जावेद अख्तर - फोटो : फाइल

सलीम-जावेद की जोड़ी ने मचाया धमाल
दोनों ने मिलकर करीब 24 फिल्मों की स्क्रिप्ट लिखी थीं जिसमें सिर्फ 4 कहानियां ही फ्लॉप हुई थीं। उनकी साथ में लिखी 20 कहानियों ने पर्दे पर तहलका मचा दिया था। हालांकि 1982 में जावेद और सलीम कुछ निजी कारणों के चलते एक दूसरे से अलग हो गए।

Javed Akhtar Birthday Special lesser Known Facts About lyricist, screenwriter
जावेद अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

लव लेटर लिखने के लिए मशहूर थे जावेद
जावेद की लेखनी बचपन से ही दमदार थी। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि स्कूल के समय लोग उनसे लव लेटर लिखवाने आया करते थे। वो उन लोगों के भी लव लेटर लिखते थे जिन्हें वो जानते तक नहीं थे। लव लेटर लिखने में उनकी बड़ी डिमांड थी।

विज्ञापन
Javed Akhtar Birthday Special lesser Known Facts About lyricist, screenwriter
जोया अख्तर, फरहान अख्तर संग शबाना आजमी और जावेद अख्तर - फोटो : अमर उजाला मुंबई

हनी ईरानी बनीं पहली पत्नी
जावेद अख्तर की पहली पत्नी का नाम हनी ईरानी है। फिल्म 'सीता और गीता' के दौरान जावेद की मुलाकात हनी ईरानी से हुई। फिल्म हिट होने की शर्त जीतक जावेद ने हनी से शादी की थी। दोनों की उम्र में 10 साल का फासला था। लेकिन दोनों एक दूसरे से बेहद प्यार करते थे। कुछ सालों बाद जावेद को अच्छा काम मिलने लगा। जल्द ही हनी बेटी जोया की मां बन गईं। 1974 में हनी और जावेद एक बेटे फरहान अख्तर के पैरेंट बने।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed